Ranchi: बोकारो के बेरमो में चार माह की एक गर्भवती महिला की हत्या मामले को लेकर झारखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने 31 मई को बोकारो बंद की घोषणा की है. इस संबंध में झारखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि पूरे प्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है. कहीं कोई सुरक्षित नहीं है. धनबाद बोकारो में तो कानून व्यवस्था की स्थिति और भी भयावह है. भारतीय जनता पार्टी राज्य सरकार की तरह मूकदर्शक बनी नहीं रह सकती है. राज्य में अपराधियों के बढ़ते मनोबल के मामले पर पार्टी चुप बैठने वाली नहीं है. इसी मामले को लेकर कल यानी 31 मई को बोकारो बंद करने का निर्णय पार्टी ने लिया है. फिर इसके बाद आगे की रणनीति बनाई जाएगी.

यह भी पढ़ें: झामुमो का चुनाव आयोग को पत्र: आदिवासी क्षेत्रों में स्थानीय भाषा जानने वाले बीएलओ को करें तैनात
