पाकुड़ पुलिस ने 48 घंटे में सुलझाया हत्याकांड का मामला, दो आरोपी गिरफ्तार

Pakur: पाकुड़ जिले के शिमलोंग ओपी क्षेत्र में 28 मई को हुई हत्या मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए महज...

Pakur: पाकुड़ जिले के शिमलोंग ओपी क्षेत्र में 28 मई को हुई हत्या मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए महज 48 घंटे के अंदर अज्ञात हत्याकांड का खुलासा कर दिया. इस दौरान दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

दरअसल, सिमलोंग ओपी पुलिस को सूचना मिली थी कि बड़ा चटकम स्थित जंगल में एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर थाने में कांड दर्ज कर जांच शुरू कर दी. जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मृतक गोड्डा जिले के सुंदर पहाड़ी थाना क्षेत्र के राजाभीटा गांव का रहने वाला था.

SIT गठन के बाद पुलिस को मिली सफलता

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी अनुदीप सिंह ने एसडीपीओ पाकुड़ के नेतृत्व में एक SIT का गठन किया. गठित टीम ने मैन्युअल और टेक्निकल इनपुट के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त पत्थर भी बरामद किया है. दोनों आरोपी सिमलोंग ओपी क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं. एसपी अनुदीप सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले का खुलासा किया.

ALSO READ: कभी संस्कृत शिक्षा का गढ़ था हजारीबाग का यह विद्यालय, आज खामोश खड़ी हैं दीवारें; अस्तित्व बचाने की चुनौती

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *