चतरा पुलिस की कार्रवाई: बक्शा डैम में मिले प्रतिबंधित पशु के अवशेष मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार

Chatra: इटखोरी थाना पुलिस ने बक्शा डैम में प्रतिबंधित पशु के अवशेष फेंकने के मामले का खुलासा कर दिया है. पुलिस ने...

Chatra: इटखोरी थाना पुलिस ने बक्शा डैम में प्रतिबंधित पशु के अवशेष फेंकने के मामले का खुलासा कर दिया है. पुलिस ने इस मामले में संलिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. माघोपुर निवासी वादी रविदास के लिखित आवेदन पर इटखोरी थाना में कांड संख्या-70/26 दर्ज किया गया था. पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए भारतीय न्याय संहिता के विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 2 घंटे के भीतर दोनों नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया. इसकी जानकारी डीएसपी सुनील सिंह ने दी.

यह भी पढ़ें: कभी संस्कृत शिक्षा का गढ़ था हजारीबाग का यह विद्यालय, आज खामोश खड़ी हैं दीवारें; अस्तित्व बचाने की चुनौती

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *