अनीता देवी हत्याकांड पर भाजपा का हल्ला बोल, प्रदेश महामंत्री ने कहा- मुख्य सरगना को बचा रही सरकार

Ranchi: बोकारो जिले के बेरमो में चार माह की गर्भवती महिला अनीता देवी की हत्या के मामले में भाजपा ने राज्य सरकार...

Amar Kumar Bauri
प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी

Ranchi: बोकारो जिले के बेरमो में चार माह की गर्भवती महिला अनीता देवी की हत्या के मामले में भाजपा ने राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. पार्टी के प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी ने आज रांची स्थित प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में कहा कि इस जघन्य हत्याकांड के मुख्य सरगना को अब तक बचाने की कोशिश की जा रही है और भाजपा इस मामले को अंतिम मुकाम तक पहुंचाने के लिए पूरी ताकत से लड़ाई लड़ेगी.

भाजपा के दबाव देने के बाद पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया

अमर बाउरी ने आरोप लगाया कि भाजपा के दबाव और बोकारो चक्का जाम की चेतावनी के बाद ही पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया. उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई पर्याप्त नहीं है और मामले के मास्टरमाइंड को तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए. भाजपा ने पीड़ित परिवार को 25 लाख रुपये मुआवजा देने, दोषी पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई करने तथा पोस्टमार्टम प्रक्रिया में कथित गड़बड़ी करने वाले मेडिकल कर्मियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग की है. पार्टी ने बोकारो के उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक और संबंधित थानों की भूमिका की स्वतंत्र जांच कराने की भी मांग उठाई है.

बाउरी ने कहा कि अनीता देवी की हत्या सिर्फ एक महिला की हत्या नहीं, बल्कि उसके गर्भ में पल रहे बच्चे की भी हत्या है. उन्होंने आरोप लगाया कि घटना को अंजाम देने वाले लोगों को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है और प्रशासन शुरू से मामले को दबाने में जुटा रहा.  भाजपा नेता ने दावा किया कि हत्या के बाद आरोपियों ने ही शव को पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया और पीड़ित परिवार पर अंतिम संस्कार का दबाव भी बनाया. उन्होंने कहा कि जब जनाक्रोश सड़कों पर उतरा और भाजपा ने आंदोलन की चेतावनी दी, तब प्रशासन हरकत में आया.

एक जून को पीड़ित परिवार से मिलेगा भाजपा का प्रतिनिधिमंडल

प्रदेश महामंत्री ने कांग्रेस और स्थानीय विधायक पर भी निशाना साधते हुए कहा कि दलित हितों की बात करने वाले लोग इतनी बड़ी घटना के बाद पीड़ित परिवार तक नहीं पहुंचे. उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्य आरोपी को बचाने के लिए सत्ता पक्ष पूरी ताकत लगा रहा है. अमर बाउरी ने कहा कि भाजपा का प्रतिनिधिमंडल एक जून को फिर पीड़ित परिवार से मिलेगा. जरूरत पड़ी तो मामले को राष्ट्रीय स्तर पर उठाया जाएगा और अनुसूचित जाति आयोग का भी दरवाजा खटखटाया जाएगा.

यह भी पढ़ें: 20वीं जूनियर झारखंड राज्य बालिका खो-खो प्रतियोगिता का समापन, रांची बनी चैंपियन

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *