भाजपा कार्यालय में सुना गया ‘मन की बात’ कार्यक्रम, पीएम के संदेश को नेताओं ने बताया प्रेरणादायी

Ranchi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 134वें संस्करण का प्रसारण आज हरमू स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय...

Ranchi BJP Office
मन की बात कार्यक्रम सुनते नेता, कार्यकर्ता व अन्य

Ranchi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 134वें संस्करण का प्रसारण आज हरमू स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में सामूहिक रूप से सुना गया. कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, बिहार-झारखंड के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी तथा प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह प्रमुख रूप से मौजूद रहे.

पीएम नागरिकों को जनहित के विषयों पर करते हैं जागरूक

कार्यक्रम के बाद प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि ‘मन की बात’ के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशवासियों को सामाजिक सरोकारों और जनहित के विषयों पर लगातार जागरूक करते हैं. उन्होंने बताया कि इस बार प्रधानमंत्री ने भीषण गर्मी और हीटवेव के खतरे को लेकर लोगों को सचेत किया तथा पर्याप्त पानी पीने, जरूरतमंदों की मदद करने और पशु-पक्षियों के लिए भी पेयजल की व्यवस्था करने का संदेश दिया.

भारतीय एथलीट गुरिंदरवीर सिंह की उपलब्धि की पीएम ने की सराहना

वहीं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने रांची में आयोजित नेशनल फेडरेशन कप का उल्लेख करते हुए भारतीय एथलीट गुरिंदरवीर सिंह की उपलब्धि की सराहना की. इससे सामान्य और मध्यमवर्गीय परिवारों से आने वाले खिलाड़ियों को नई प्रेरणा मिलेगी. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण और विकसित भारत के निर्माण में जनभागीदारी की आवश्यकता पर भी विशेष जोर दिया.

यह भी पढ़ें: गढ़वा में मानवता शर्मसार: प्यास बुझाने के लिए बोरिंग करा रहे बुजुर्ग को वनकर्मियों ने रातभर हाजत में रखा भूखा-प्यासा,10 हजार घूस लेकर छोड़ा

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *