बोकारो: कसमार के बंगला में 5 जून से 7 दिवसीय योग शिविर का आयोजन

Bokaro: कसमार प्रखंड के बगदा स्थित तपोभूमि परिसर में रविवार को ग्रामीणों की बैठक मुखिया प्रतिनिधि संजय सिंह की अध्यक्षता में हुई....

yoga camp
तपोभूमि परिसर में आयोजित बैठक

Bokaro: कसमार प्रखंड के बगदा स्थित तपोभूमि परिसर में रविवार को ग्रामीणों की बैठक मुखिया प्रतिनिधि संजय सिंह की अध्यक्षता में हुई. बैठक में पांच जून से सात दिवसीय निःशुल्क योग शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया गया. शिविर प्रतिदिन सुबह पांच बजे से सात बजे तक चलेगा, जिसमें योग विशेषज्ञों द्वारा योगासन, प्राणायाम और स्वास्थ्य संबंधी प्रशिक्षण दिया जाएगा. बैठक में शिविर की तैयारियों और इसे सफल बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गयी. ग्रामीणों ने अधिक से अधिक लोगों को योग शिविर से जोड़ने और इसे जनस्वास्थ्य से जुड़ी उपयोगी पहल के रूप में विकसित करने पर जोर दिया.

ग्रामीणों से शिविर में भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील

समाजसेवी सिद्धेश्वर प्रजापति ने ग्रामीणों से नियमित योग अपनाने और शिविर में भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की. सेवानिवृत्त शिक्षक गिरिधारी महतो ने कहा कि योग शरीर को स्वस्थ रखने के साथ मानसिक शांति और आत्मिक ऊर्जा भी प्रदान करता है. वहीं डॉ. मुकेश कुमार वर्मा ने कहा कि ऐसे शिविर समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने का काम करते हैं. बैठक में संतोष कुमार पाल, तीर्थनाथ महतो, चंद्रशेखर कपरदार, कृष्ण किशोर नायक, दिलीप कुमार दास, सुभय चक्रवर्ती, केशव प्रजापति, दिलीप जायसवाल, मानु महतो सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: Tech Sakhi 2026 अभियान में 60 मेधावी छात्राओं को टैबलेट और स्मार्टफोन देकर किया गया सम्मानित

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *