JSFDA में जॉइंट डायरेक्टर चयन प्रक्रिया पर उठे सवाल, साक्षात्कार रद्द करने की मांग

Hazaribagh: झारखंड स्टेट फैकल्टी डेवलपमेंट अकादमी (JSFDA) में जॉइंट डायरेक्टर पद के लिए चल रही चयन प्रक्रिया विवादों में घिर गई है....

Hazaribagh: झारखंड स्टेट फैकल्टी डेवलपमेंट अकादमी (JSFDA) में जॉइंट डायरेक्टर पद के लिए चल रही चयन प्रक्रिया विवादों में घिर गई है. JMM छात्र नेता चंदन सिंह ने चयन प्रक्रिया की निष्पक्षता और पारदर्शिता पर सवाल उठाते हुए राज्य सरकार से हस्तक्षेप की मांग की है.

चंदन सिंह का आरोप है कि साक्षात्कार में विनोबा भावे विश्वविद्यालय के दो शिक्षक अभ्यर्थी हैं, जबकि चयन समिति की अध्यक्षता उसी विश्वविद्यालय के कुलपति कर रहे हैं. उन्होंने इसे हितों के टकराव की स्थिति बताते हुए चयन प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल खड़े किए है.

उन्होंने सरकार और उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग से वर्तमान साक्षात्कार प्रक्रिया रद्द कर नई और निष्पक्ष चयन समिति गठित करने की मांग की है. साथ ही चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो छात्र समुदाय लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करेगा.

ALSO READ: रेल यात्री ध्यान दें ! राजधानी और नीलांचल एक्सप्रेस रहेंगी प्रभावित, कई ट्रेनों के समय में बदलाव

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *