Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

हजारीबाग : मुनि श्री भावसागर जी महाराज ने कहा अन्न, जल और धन की बचत करें

Hazaribagh : बड़ा बाजार स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में सोमवार को विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जहां मुनि श्री...

Hazaribagh : बड़ा बाजार स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में सोमवार को विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जहां मुनि श्री धर्मसागर जी महाराज और मुनि श्री भावसागर जी महाराज ने जैन धर्मावलंबियों को संबोधित किया. इस दौरान मुनि श्री भावसागर जी महाराज ने कहा कि धार्मिक कार्यों में महिलाओं की भागीदारी बढ़नी चाहिए. उन्हें आरती, चंवर सेवा और अन्य धार्मिक गतिविधियों में आगे आने का अवसर दिया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि अन्न, जल, बिजली और धन जैसी चीजों का दुरुपयोग नहीं करना चाहिए. उन्होंने बताया कि खेत से लेकर रसोई तक अनाज तैयार होने में लंबी प्रक्रिया से गुजरता है. इसलिए उसकी बर्बादी रोकना हम सभी की जिम्मेदारी है. उन्होंने जल संरक्षण पर भी बल दिया.

विशेष सहायता कोष बनाया जायें

मुनि श्री ने कहा कि मंदिरों में गरीब और जरूरतमंद लोगों की शिक्षा और इलाज के लिए विशेष सहायता कोष बनाया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि गरीबों की सेवा करना सबसे बड़ा धर्म है और जरूरतमंदों की मदद से समाज मजबूत बनता है. उन्होंने श्रद्धालुओं से धर्म कक्षाओं का पूरा लाभ उठाने और गुरु के सान्निध्य का महत्व समझने की अपील की.

 

ALSO READ : रेल यात्री ध्यान दें ! राजधानी और नीलांचल एक्सप्रेस रहेंगी प्रभावित, कई ट्रेनों के समय में बदलाव

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *