Hazaribagh : कुसुंभा बालिका हत्याकांड में पुलिस ने कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल कर दिया. जिसमें पुलिस ने मामले में मृतका की मां, गांव के निवासी भीम राम और शांति देवी को आरोपी बनाया है. तीनों फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं. वहीं, प्राथमिकी में नामजद धनेश्वर पासवान को पर्याप्त साक्ष्य नहीं मिलने के कारण आरोपमुक्त कर दिया गया है. जानकारी हो कि घटना 24 मार्च की है. जहां अगले दिन बांस की झाड़ियों के नीचे 13 वर्षीय बालिका का शव बरामद हुआ था. रामनवमी से ठीक पहले हुई इस वारदात ने सामाजिक और राजनीतिक हलकों हलचल मचा दी.

डीजीपी ने की मामले की निगरानी
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस मुख्यालय ने विशेष जांच दल का गठन किया. तत्कालीन थाना प्रभारी सपन कुमार महथा, एसडीपीओ बैजनाथ प्रसाद और आईपीएस अधिकारी नागरगोजे शुभम भाउ साहेब के नेतृत्व में टीम ने वैज्ञानिक और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया. मामले की निगरानी डीजीपी और डीआईजी स्तर तक की गयी.
