Ranchi: प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहू दिल्ली दौरे पर हैं. सोमवार को उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन नवीन से मुलाकात की. मुलाकात के दाैरान राज्यसभा चुनाव में उम्मीदवारों के नाम के साथ-साथ, संगठनात्मक गतिविधियां व 6 जून को रांची दौरे पर विस्तार से चर्चा हुई.

इस मुद्दे पर भी हुई चर्चा
राज्यसभा चुनाव में यदि पार्टी उम्मीदवार देती है तो किस दल से समर्थन मिल सकता है. कौन विधायक भाजपा के नजदीक आ सकता है. इस मुद्दे पर भी चर्चा हुई. नवीन ने जीत का समीकरण समझा. आदित्य साहू ने उम्मीदवार व समीकरण की भी जानकारी नीतिन नवीन को दी. प्रदेश की ओर से संभावित उम्मीदवारों की सूची केंद्रीय नेतृत्व को सौंपी जा चुकी है. सूत्रों के मुताबिक नीतिन नवीन ने संगठन को लेकर कई टिप्स भी आदित्य साहू को दिए.
Also Read: BREAKING: गृह मंत्रालय ने जारी की IPS अधिकारियों की कैडर सूची, झारखंड को मिले छह नए आईपीएस
6 जून को रांची आ रहे नीतिन नवीन
मालूम हो कि राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नीतिन नवीन पहली बार 6 जून को रांची आ रहे हैं. रांची में वह कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे. प्रदेश भाजपा की ओर से उनके दौरे को सफल बनाने की तैयारी तेज कर दी गई है. अलग-अलग लोगों को जिम्मेदारी दी गई है.
