मेदिनीनगर में नाली निर्माण में अनियमितता और घटिया सामग्री के खिलाफ नगर आयुक्त को सौंपा शिकायत पत्र

Palamu: मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र के हमीदगंज निवासी रंजीत कुमार गुप्ता ने नगर आयुक्त को शिकायत पत्र सौंपकर आरएसएस भवन के पास...

Palamu: मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र के हमीदगंज निवासी रंजीत कुमार गुप्ता ने नगर आयुक्त को शिकायत पत्र सौंपकर आरएसएस भवन के पास चल रहे नाली निर्माण कार्य में अनियमितता और घटिया सामग्री के उपयोग का आरोप लगाया है. शिकायत में कहा गया है कि निर्माण कार्य के कारण पिछले कई दिनों से सड़क पूरी तरह बाधित है, जिससे स्थानीय लोगों और राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

गुणवत्ता मानकों की अनदेखी का आरोप

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि नाली निर्माण में निर्धारित गुणवत्ता मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है और निर्माण में निम्नस्तरीय सामग्री का उपयोग किया जा रहा है. उनका कहना है कि इससे नाली के जल्द क्षतिग्रस्त होने और सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका बढ़ गई है.

ALSO READ : पॉलिटेक्निक कॉलेज गुमला: तकनीकी शिक्षा के माध्यम से बदल रही जिले की पहचान

जेई की कार्यशैली पर भी उठे सवाल

मांग पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि निर्माण कार्य की निगरानी के लिए नियुक्त कनीय अभियंता (जेई) द्वारा स्थल का नियमित निरीक्षण नहीं किया जा रहा है. आरोप है कि निगरानी के अभाव में संवेदक मनमाने तरीके से कार्य करा रहा है, जिससे निर्माण की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है.

जांच और कार्रवाई की मांग

स्थानीय नागरिकों ने पूरे निर्माण कार्य और उपयोग की जा रही सामग्री की किसी सक्षम अधिकारी से जांच कराने की मांग की है. साथ ही कनीय अभियंता और संवेदक की भूमिका की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग उठाई गई है. शिकायत पत्र की प्रतिलिपि मेदिनीनगर नगर निगम की महापौर अरुणा शंकर और वार्ड संख्या 25 की वार्ड पार्षद मनीषा कुमारी को भी भेजी गई है, ताकि मामले में उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके.

ALSO READ : लेट सत्र और लंबित रिजल्ट से परेशान GCPA कॉलेज के छात्रों ने नगर पंचायत अध्यक्ष के साथ प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *