मोहर्रम जनरल का चुनाव 7 जून को, बैलेट पेपर से होगा मतदान

Palamu: अंजुमन इस्लाहुल मुस्लेमीन के सदर मुस्तफा कमाल के नेतृत्व में मोहर्रम के जनरल चुनाव को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक अंजुमन के...

Palamu: अंजुमन इस्लाहुल मुस्लेमीन के सदर मुस्तफा कमाल के नेतृत्व में मोहर्रम के जनरल चुनाव को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक अंजुमन के कार्यालय में आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता महताब आलम एवं पिंटू ने संयुक्त रूप से की.

ताजियादार और अखाड़ेदार रहे मौजूद

बैठक में शहर के विभिन्न मोहल्लों के ताजियादार, अखाड़ेदार, सदर, सेक्रेटरी तथा बड़ी संख्या में हुसैनी भाई उपस्थित रहे. चुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई.

2 जून तक होगा नामांकन

जनरल पद के लिए नामांकन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 2 जून शाम 5:00 बजे तक निर्धारित की गई है. वहीं नाम वापसी एवं स्क्रूटनी की प्रक्रिया 3 जून को संपन्न होगी.

Also Read: पहले बहन-फिर भाई की मिली लाश, मासूमों की मौत पर फूटा गुस्सा, पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल

बैलेट पेपर से होगा मतदान

चुनाव बैलेट पेपर के माध्यम से कराया जाएगा. 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के व्यक्ति ही मतदान में भाग ले सकेंगे. मतदान 7 जून, रविवार को पहाड़ी मोहल्ला स्थित कर्बला में कराया जाएगा.

दोपहर 2 बजे बंद होगा मुख्य प्रवेश द्वार

चुनाव संचालन समिति ने स्पष्ट किया कि दोपहर 2:00 बजे के बाद कर्बला का मुख्य दरवाजा बंद कर दिया जाएगा. इसके बाद किसी भी व्यक्ति को मतदान स्थल में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी.

15 सदस्यीय टीम का गठन

मतदान प्रक्रिया को सुचारु एवं व्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए 15 सदस्यीय टीम का गठन किया गया है. समिति ने सभी संबंधित लोगों से चुनाव प्रक्रिया में सहयोग करने की अपील की है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *