चाईबासा: तीन नक्सलियों के घरों पर चिपकाया गया इश्तेहार, 15 लाख का इनामी सालुका कायम की तलाश

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम पुलिस ने फरार नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई की है. कराईकेला थाना कांड संख्या 02/2025 के तीन प्राथमिक अभियुक्तों के...

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम पुलिस ने फरार नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई की है. कराईकेला थाना कांड संख्या 02/2025 के तीन प्राथमिक अभियुक्तों के घरों पर 1 जून को इश्तेहार चिपकाया गया. इनमें 15 लाख का इनामी नक्सली सालुका कायम उर्फ भुनेश्वर उर्फ जयराम भी शामिल है. पुलिस के अनुसार जिन नक्सलियों के घर इश्तेहार चिपकाया गया है, उनमें पहला नाम सालुका कायम उर्फ भुनेश्वर उर्फ जयराम का है. वह साधु चरण कायम का पुत्र है और कूदाबुरु गांव का रहने वाला है. उस पर 15 लाख रुपये का इनाम घोषित है. दूसरा नाम रतन दांगील का है. वह सुरेश दांगील का पुत्र है और टेंडरसई गांव का निवासी है. वहीं नक्सली रिशिव उर्फ जीवरी उर्फ ऊषा सोय के घर पर भी इश्तेहार चिपकाया गया. वह कुंदा सोय की पुत्री है और माइलीपी गांव की रहने वाली है. तीनों सोनुवा थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं.

यह भी पढ़ें: पहले बहन-फिर भाई की मिली लाश, मासूमों की मौत पर फूटा गुस्सा, पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल

न्यायालय के आदेश पर कार्रवाई

ये तीनों कराईकेला थाना कांड संख्या 02/2025, 21 जून 2025 में दर्ज मामले के प्राथमिक अभियुक्त हैं. इनके खिलाफ सीएलए एक्ट और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज है. तीनों अभियुक्त लंबे समय से फरार चल रहे हैं. पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर 1 जून को तीनों के घरों पर इश्तेहार चस्पा किया. अभियुक्तों को निर्धारित समय सीमा के भीतर न्यायालय में आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया गया है. आत्मसमर्पण नहीं करने पर एकतरफा कार्रवाई की चेतावनी दी गयी है.

यह भी पढ़ें: जनकल्याण को रफ्तार: सीएम हेमंत सोरेन ने की कल्याण विभाग के कार्यों की समीक्षा, स्कॉलरशिप को लेकर दिए सख्त निर्देश

फरार नक्सलियों की गिरफ्तारी के लिए की जा रही छापेमारी

कराईकेला थाना प्रभारी प्यारे हसन ने कहा कि फरार नक्सलियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. इश्तेहार चस्पा करना कानूनी प्रक्रिया का हिस्सा है. क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया गया है. ग्रामीणों से भी अपील की गई है कि वे इन फरार नक्सलियों के बारे में सूचना पुलिस को दें. सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी. उन्होंने नक्सलियों से अपील की है कि अगर सरकार के आत्मसमर्पण नीति के तहत सरेंडर करते हैं तो उन्हें सरकार की योजना के तहत सभी सुविधा मिलेगी.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *