रांची के कनेक्टिंग फ्लाईओवर निर्माण पर उपयुक्त बोले- निर्माण भी तेज हो और जनता को परेशानी भी न हो

Ranchi: राजधानी रांची में निर्माणाधीन कनेक्टिंग फ्लाईओवर परियोजना को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है. आज उपायुक्त सह जिला...

Ranchi: राजधानी रांची में निर्माणाधीन कनेक्टिंग फ्लाईओवर परियोजना को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है. आज उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री ने परियोजना की प्रगति, यातायात प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए.

फ्लाईओवर निर्माण कार्य समयसीमा के अंतर्गत हो 

बैठक में उपायुक्त ने साफ कहा कि फ्लाईओवर निर्माण कार्य तय समयसीमा के भीतर पूरा होना चाहिए, लेकिन इसके साथ यह भी सुनिश्चित किया जाए कि निर्माण के दौरान आम नागरिकों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े. उन्होंने अधिकारियों को बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने और ट्रैफिक व्यवस्था को हर हाल में सुचारु बनाए रखने का निर्देश दिया.

डीसी ने विभागों को निर्देशित किया 

उपायुक्त ने निर्माण एजेंसी और संबंधित विभागों को निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण स्थल के आसपास पर्याप्त बैरिकेडिंग, चेतावनी संकेतक (साइनेज), डायवर्जन बोर्ड और सुरक्षा प्रबंध किए जाएं, ताकि दुर्घटनाओं की संभावना को पूरी तरह कम किया जा सके. उन्होंने यह भी कहा कि निर्माण कार्य की वजह से लोगों की दैनिक आवाजाही प्रभावित न हो, इसके लिए वैकल्पिक मार्गों और ट्रैफिक प्लान पर विशेष ध्यान दिया जाए. बैठक में परियोजना की वर्तमान स्थिति, निर्माण की गति और यातायात पर पड़ रहे प्रभाव की समीक्षा की गई. उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को नियमित निगरानी करने तथा किसी भी समस्या का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

AlsoRead:रांची: “शिक्षकों ने हजारों सपनों को दी उड़ान, उनका योगदान अमूल्य” : उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री

 

 

 

 

 

 

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *