रोजगार की मांग को लेकर बोकारो थर्मल प्लांट गेट समक्ष विस्थापितों का धरना, 2 जून से करेंगे प्लांट गेट जाम

Bokaro: बोकारो थर्मल पावर प्लांट से विस्थापित युवाओं ने पूर्व-निर्धारित कार्यक्रम के तहत विस्थापित एवं स्थानीय संघर्ष समिति के बैनर तले 6...

Bokaro Thermal Plant gate
रोजगार की मांग को लेकर विस्थापितों का धरना

Bokaro: बोकारो थर्मल पावर प्लांट से विस्थापित युवाओं ने पूर्व-निर्धारित कार्यक्रम के तहत विस्थापित एवं स्थानीय संघर्ष समिति के बैनर तले 6 सूत्री मांगों को लेकर सोमवार को प्लांट गेट के समक्ष एकदिवसीय धरना दिया. विस्थापितों ने कहा कि यहां के रैयतों को नियोजन देने के लिए एक नया प्लांट का निर्माण किया जाए. ऑउट सोर्सिंग कंपनियों में 75 फीसदी विस्थापित युवाओं को नियोजन मिले. उन्होंने कहा कि हमारी मांगों पर साकारात्मक पहल नहीं की गई तो 2 जून को प्लांट का गेट जाम किया जाएगा.

डीवीसी प्रबंधन विस्थापितों के साथ अपना रही भेदभाव पूर्ण रवैया

वहीं विस्थापित एवं स्थानीय संघर्ष समिति के केंद्रीय महासचिव बालेश्वर यादव तथा समिति अध्यक्ष करीम अंसारी ने कहा, कि डीवीसी प्रबंधन विस्थापितों के साथ भेदभाव पूर्ण रवैया अपना रही है. आउटसोर्सिग कंपनियो में 75 प्रतिशत स्थानीय विस्थापित बेरोजगारों को रोजगार देने के नियम को डीवीसी प्रबंधन मानने को तैयार नहीं है. नया प्लांट लगने से स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा. उन्होंने इसके लिए बोकारो थर्मल में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने एवं नया प्लांट के लिए जगह बनाने की मांग की. विस्थापित परिवारों का पैनल सूची बनाने, सूचीबद्ध 85 विस्थापित बेरोजगारों को प्लांट में रोजगार देने, पुनर्वास क्षेत्र में चिकित्सा, बिजली व पेयजल की व्यवस्था आदि उपलब्ध कराने सहित 6 सूत्री मांगे शामिल है. कहा कि प्रबंधन इन मांगों पर जल्द पहल करने अन्यथा आने वाले समय में विस्थापित अपने जमीन पर हल-बैल लेकर खेती के लिए उतरने का काम करेंगे.

यह भी पढ़ें: शादी का झांसा देकर 3 साल तक शोषण का आरोप, युवती ने थाने में दी शिकायत

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *