चक्रधरपुर: ग्रामीणों की शिकायत पर बड़ा एक्शन, डस्ट से बनी स्कूल भवन की दीवार तुड़वाई गई

Chakradharpur: चक्रधरपुर प्रखंड के बनालता गांव में निर्माणाधीन स्कूल भवन में बालू की जगह डस्ट से जोड़ाई किए जाने की शिकायत पर...

डस्ट से बनी स्कूल भवन की दीवार को तोड़ते कर्मी
डस्ट से बनी स्कूल भवन की दीवार को तोड़ते कर्मी

Chakradharpur: चक्रधरपुर प्रखंड के बनालता गांव में निर्माणाधीन स्कूल भवन में बालू की जगह डस्ट से जोड़ाई किए जाने की शिकायत पर भवन निर्माण विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोषपूर्ण निर्माण को तुड़वाना शुरू कर दिया है. ग्रामीणों की शिकायत तथा जेडीयू जिला अध्यक्ष विश्राम मुंडा एवं झामुमो केंद्रीय सदस्य रामलाल मुंडा द्वारा विरोध दर्ज कराने के बाद विभाग हरकत में आया. सहायक अभियंता विक्रम वर्मा एवं कनीय अभियंता निशांत आलम की उपस्थिति में डस्ट से निर्मित दीवार को तोड़ने का कार्य शुरू कराया गया. पूरी कार्रवाई की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए इसकी वीडियोग्राफी भी कराई जा रही है.

जांच के बाद दोषपूर्ण निर्माण हटाने की कार्रवाई

ग्रामीणों का आरोप था कि निर्माण कार्य में निर्धारित मानकों का पालन नहीं किया जा रहा था और बालू के स्थान पर डस्ट का उपयोग कर भवन की गुणवत्ता से समझौता किया जा रहा था. शिकायत मिलते ही विभाग ने पहले निर्माण कार्य पर रोक लगाई और जांच के बाद दोषपूर्ण हिस्से को हटाकर निर्धारित मानकों के अनुरूप दोबारा निर्माण कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी. भवन निर्माण विभाग ने स्पष्ट किया है कि सरकारी निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा तथा मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित एजेंसी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

ALSO READ: दिव्या हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता राहुल यादव गिरफ्तार, हत्या में इस्तेमाल टोयोटा कार जब्त 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *