परीक्षा केंद्र बना अखाड़ा, कॉलेज प्रशासन और छात्रों के बीच तीखी नोकझोंक, बुलानी पड़ी पुलिस

Bokaro: चास कॉलेज, चास में सोमवार को अचानक तनाव का माहौल बन गया, जब इमामुल हई खान लॉ कॉलेज के परीक्षार्थियों और...

Chas College
कॉलेज में छात्रों की भीड़

Bokaro: चास कॉलेज, चास में सोमवार को अचानक तनाव का माहौल बन गया, जब इमामुल हई खान लॉ कॉलेज के परीक्षार्थियों और कॉलेज प्रशासन के बीच जमकर नोकझोंक हो गई. हालात इतने बिगड़ गए कि स्थिति संभालने के लिए कॉलेज प्रशासन को पुलिस बुलानी पड़ी. परीक्षा समाप्त होने के बाद शाम करीब साढ़े छह बजे तक छात्र कॉलेज परिसर में डटे रहें. छात्र चास कॉलेज के प्राचार्य से माफी की मांग पर अड़े थें. छात्रों के आक्रोश को देखते हुए पूरे कैंपस में तनावपूर्ण माहौल बना रहा. वहीं, चास कॉलेज के परीक्षा नियंत्रक डॉ. रामप्रवेश कुमार ने बताया कि परीक्षा के पहले ही दिन एक परीक्षार्थी, सौरव कुमार नकल करते हुए पकड़ा गया. जांच में पाया गया कि उसने अपने प्रवेश पत्र पर ही उत्तर लिख रखा था. इस कार्रवाई से नाराज छात्रों ने उसी दिन से परीक्षा नियंत्रक और निरीक्षकों के साथ दुर्व्यवहार शुरू कर दिया था.

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, इमामुल हई खान लॉ कॉलेज के सेमेस्टर-वन के छात्रों की परीक्षा 22 मई से 1 जून तक चास कॉलेज में आयोजित की गई थी. विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार परीक्षा शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त कराने के लिए सख्ती बरती जा रही थी. परीक्षा नियमों के अनुसार छात्रों को केवल लेखन सामग्री और पानी की बोतल ही ले जाने की अनुमति थी, लेकिन कई छात्र मोबाइल फोन लेकर परीक्षा कक्ष में प्रवेश करने की जिद्द कर रहे थे. प्रशासन की सख्ती और लगातार निगरानी से छात्र असंतुष्ट थे.

इसी नाराजगी ने सोमवार को उग्र रूप ले लिया. अंतिम दिन सभी परीक्षार्थी एकजुट होकर कॉलेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे और देखते ही देखते मामला धक्का-मुक्की तक पहुंच गया. स्थिति बेकाबू होते देख कॉलेज प्रशासन ने तत्काल पुलिस को बुलाया, जिसके बाद किसी तरह हालात पर काबू पाया गया. इस पूरे घटनाक्रम ने परीक्षा केंद्रों पर अनुशासन और सख्ती को लेकर एक बार फिर बहस छेड़ दी है.

यह भी पढ़ें: रोजगार की मांग को लेकर बोकारो थर्मल प्लांट गेट समक्ष विस्थापितों का धरना, 2 जून से करेंगे प्लांट गेट जाम

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *