SIR-2026: राजनीतिक दलों के साथ बैठक में 6 जून तक बीएलए नियुक्त करने का निर्देश

Bokaro: सोमवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अजय नाथ झा ने मान्यता प्राप्त विभिन्न राजनीतिक दलों के जिलाध्यक्षों के साथ बैठक...

Bokaro: सोमवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अजय नाथ झा ने मान्यता प्राप्त विभिन्न राजनीतिक दलों के जिलाध्यक्षों के साथ बैठक की. बैठक में उन्होंने निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी एवं त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से सभी राजनीतिक दलों को जिले के कुल 1680 मतदान केंद्रों पर बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) की शत-प्रतिशत नियुक्ति सुनिश्चित करते हुए 06 जून 2026 तक सूची जिला निर्वाचन शाखा को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. डीईओ सह डीसी ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 कार्यक्रम घोषित करते हुए सभी राजनीतिक दलों से इसे गंभीरता से लेने को कहा. साथ ही निर्वाचन प्रक्रिया में सक्रिय सहयोग करने की अपील की. उन्होंने कहा कि मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं हो, इसके लिए निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं बूथ लेवल पदाधिकारी को सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है. डीईओ सह डीसी ने कहा कि सभी पात्र मतदाताओं का नाम सूची में शामिल हो तथा अपात्र नामों का निष्पक्ष निष्कासन सुनिश्चित किया जाए, इसके लिए सभी संबंधित पक्षों की सहभागिता आवश्यक है.

यह भी पढ़ें: जेईई एडवांस्ड 2026 में जेवीएम श्यामली का शानदार प्रदर्शन, AIR 1708 अंक हासिल कर देवेश अग्रवाल बने टॉपर

SIR-2026 को लेकर महत्वपूर्ण तारीख

बैठक के दौरान जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रेमचंद सिन्हा ने एसआईआर-2026 से संबंधित महत्वपूर्ण तिथियों की जानकारी दी.
– 20 जून से 29 जून 2026 तक: तैयारी, प्रशिक्षण एवं प्रिंटिंग कार्य.
– 30 जून से 29 जुलाई 2026 तक: बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर गणना प्रपत्र का वितरण एवं संग्रहण.
– 29 जुलाई 2026 तक: मतदान केंद्रों का पुनर्गठन.
05 अगस्त 2026: प्रारूप (ड्राफ्ट) मतदाता सूची का प्रकाशन.
– 05 अगस्त से 04 सितंबर 2026 तक : दावे एवं आपत्तियां दर्ज करने की अवधि.
– 05 अगस्त से 03 अक्टूबर 2026 तक: नोटिस निर्गत करने एवं दावे-आपत्तियों के निस्तारण की प्रक्रिया.
– 07 अक्टूबर 2026: अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन.

यह भी पढ़ें: सांसद सुखदेव भगत ने प्रभारी के. राजू से की मुलाकात, राज्यसभा चुनाव को लेकर बनाई रणनीति

निर्वाचन प्रक्रिया में सहयोग का आग्रह

बैठक में उपस्थित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्य करते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग करने का आग्रह किया गया. मौके पर पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा, डीपीआरओ रवि कुमार, एपीआरओ अविनाश कुमार सिंह, आजसू, कांग्रेस, भाजपा, बासपा, सीपीआइएम समेत कई राजनीतिक दलों के जिला अध्यक्ष उपस्थित रहे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *