जेईई एडवांस्ड 2026 में जेवीएम श्यामली का शानदार प्रदर्शन, AIR 1708 अंक हासिल कर देवेश अग्रवाल बने टॉपर

Ranchi: राजधानी के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान जवाहर विद्या मंदिर (जेवीएम), श्यामली के विद्यार्थियों ने जेईई एडवांस्ड 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय...

Devesh Aggarwal
टॉपर देवेश अग्रवाल

Ranchi: राजधानी के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान जवाहर विद्या मंदिर (जेवीएम), श्यामली के विद्यार्थियों ने जेईई एडवांस्ड 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और राज्य का नाम रोशन किया है. अब तक जारी परिणामों के अनुसार विद्यालय के 11 छात्रों ने इस कठिन परीक्षा में सफलता हासिल की है. विद्यालय प्रशासन ने बताया कि सफल विद्यार्थियों की सूची का अद्यतन कार्य अभी जारी है और आने वाले दिनों में यह संख्या बढ़ सकती है.

11 विद्यार्थियों ने हासिल की सफलता

विद्यालय के छात्र देवेश अग्रवाल ने 191 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1708 हासिल की और स्कूल में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है. वहीं विनायक रंजन ने AIR 2332, उत्कर्ष विभव ने AIR 2999 तथा निश्चय सिंह ने AIR 3528 के साथ EWS श्रेणी में 413वीं रैंक प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता दर्ज की. इसके अलावा, राबिज रजा (AIR 5255), श्लोक कुमार (AIR 5635), देवांश अग्रवाल (AIR 7558), अद्याश्री (AIR 11528), स्टीव जॉब (AIR 15077), तृप्त कुमार (AIR 16400) और आदित्य कश्यप (AIR 25448) ने भी परीक्षा में सफलता हासिल कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया.

प्राचार्य बी.एन. झा ने की विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना

विद्यालय के प्राचार्य बी.एन. झा ने विद्यार्थियों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा, कि जेईई एडवांस्ड जैसी चुनौतीपूर्ण परीक्षा में मिली सफलता छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है. उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

विद्यालय प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष एम.एम. दासगुप्ता ने भी विद्यार्थियों की सफलता को सामूहिक प्रयास का परिणाम बताते हुए कहा कि जेवीएम श्यामली के छात्र भविष्य में उच्च शिक्षा और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे.

यह भी पढ़ें: शहद उत्पादन से आत्मनिर्भर बन रहीं ग्रामीण महिलाएं, बाजार विस्तार पर दिया गया जोर

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *