दिल्ली में मार्च की शुरुआत में ही चढ़ा पारा,15 साल का रिकॉर्ड टूटा

  News Desk:राजधानी दिल्ली का मौसम अचानक बदल गया है.अभी तक सुबह-शाम हल्की ठंड महसूस हो रही थी,लेकिन पिछले दो दिनों में...

 

News Desk:राजधानी दिल्ली का मौसम अचानक बदल गया है.अभी तक सुबह-शाम हल्की ठंड महसूस हो रही थी,लेकिन पिछले दो दिनों में तापमान तेजी से बढ़ा है और गर्मी का असर साफ दिखने लगा है.हालात ऐसे है कि घरों और दफ्तरों में पंखे चलने लगे हैं,वही गाड़ियों में भी Ac का इस्तेमाल शुरू हो गया है.मार्च के पहले ही हफ्ते में तापमान इतना बढ़ गया कि पिछले करीब 15 साल का रिकॉर्ड टूट गया.

गुरुवार को दिल्ली में साफ आसमान और तेज धूप के बीच गर्मी का असर और बढ़ गया है.इस दिन अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 6.9 डिग्री ज्यादा यानी 34.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.मौसम के पुराने आंकड़ों पर नज़र डालें तो 2011 से 2025 के बीच 10 मार्च से पहले तापमान कभी भी 34 डिग्री से ऊपर नहीं पहुंचा था.सिर्फ 2021 में 8 मार्च को तापमान 34 डिग्री तक दर्ज किया गया था.

वहीं गुरुवार को दिल्ली सबसे कम तापमान सामान्य से करीब 4.8 डिग्री ज्यादा रहा और 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.यह न सिर्फ इस साल का बल्कि 10 मार्च से पहले पिछले करीब पांच सालों में सबसे अधिक न्यूनतम तापमान माना जा रहा है.इससे पहले 2021 में 8 मार्च को न्यूनतम तापमान 18.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था.वही दिन के दौरान हवा में नमी का स्तर लगभग 81 परसेंट से घटकर 28 परसेंट तक दर्ज किया गया.

बारिश न होने से बढ़ रही गर्मी

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार इस साल तेज़ी से बढ़ती गर्मी की बड़ी वजह मजबूत पश्चिमी विक्षोभ(पश्चिम के तरफ से आने वाली तेज मौसमीय हलचल) न आना.फरवरी में लगभग बारिश नहीं हुई और मार्च भी अभी तक सूखा ही बना हुआ है.साफ आसमान के कारण सूरज की तेज किरणें सीधे जमीन पर पड़ रही हैं,जिससे तापमान तेजी से बढ़ रहा है.

मौसम विभाग का अनुमान है कि 12 मार्च तक मौसम ऐसा ही बना रह सकता है इस दौरान अधिकतम तापमान करीब 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान लगभग 19 डिग्री तक पहुंच सकता है.

हालांकि बढ़ती गर्मी के बीच दिल्ली में प्रदूषण थोड़ा कम हुआ है.गुरुवार को एक्यूआइ(AQI) 142 दर्ज किया गया ,जो माध्यम श्रेणी में है और इस साल का सबसे कम स्तर है.

तेज गर्मी के बीच मनाई गई होली 

दिल्ली में बुधवार को होली का त्योहार तेज धूप और बढ़ती गर्मी के बीच मनाया गया.इस दिन अधिकतम तापमान 33.2°C और न्यूनतम 15.7° दर्ज किया गया हालांकि कोई नया रिकॉर्ड नहीं बना.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *