जामताड़ा : चुप्पी तोड़ा अभियान के तहत माहवारी स्वच्छता पर जलसहियाओं को दिया गया प्रशिक्षण

jamtara : चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ रहो अभियान के तहत माहवारी स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार को किया गया. कार्यक्रम का आयोजन...

jamtara : चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ रहो अभियान के तहत माहवारी स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार को किया गया. कार्यक्रम का आयोजन नारायणपुर प्रखंड सभागार में किया गया. जिसकी अध्यक्षता प्रखंड कल्याण पदाधिकारी दिवाकर कुमार ने की. इस अवसर पर सभी जलसहियाओं को माहवारी स्वच्छता, व्यक्तिगत साफ सफाई और सुरक्षित निपटान के संबंध में जानकारी दी गयी.

माहवारी की भ्रांतियां दूर करना जरूरी

इस दौरान प्रखंड समन्वयक लाल मोहम्मद और कनीय अभियंता संतोष कुमार महतो ने कहा कि अभियान का उद्देश्य माहवारी से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करना है. सही जानकारी देना और महिलाओं और किशोरियों में सकारात्मक व्यवहार परिवर्तन लाना है. उन्होंने बताया कि इस वर्ष अभियान का मुख्य विषय समानता और सुरक्षित निपटान है. जिसके माध्यम से Period Friendly  Jharkhand बनाने का प्रयास किया जा रहा है.

4 जून को समापन दिवस मनाया जायेगा

कार्यक्रम में बताया गया कि राष्ट्रीय परिवार स्वास्थय सर्वेक्षण  के अनुसार झारखंड में सुरक्षित माहवारी प्रबंधन अपनाने वाली किशोरियों और महिलाओं की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है. इसे और बढ़ाने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. अभियान 28 मई से 3 जून तक चलेगा. 4 जून को समापन दिवस मनाया जाएगा. मौके पर जलसहियाएं, मुखिया और अन्य जनप्रतिनिधि शामिल हुए.

 

ALSO READ : RIMS में मीडिया एंट्री और कवरेज को लेकर नई गाइडलाइन लागू, बिना अनुमति रिपोर्टिंग पर रोक 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *