Jamtara: विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर जामताड़ा जिले के सभी थाना एवं पुलिस प्रतिष्ठानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को तंबाकू एवं अन्य नशीले पदार्थों के सेवन से दूर रहने तथा समाज को इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने की शपथ दिलाई गई.

नाला थाना परिसर में पुलिस निरीक्षक बिहारी मरांडी की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में थाना के सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने शपथ ग्रहण किया. वहीं नारायणपुर थाना में थाना प्रभारी मुराद हसन के नेतृत्व में तथा साइबर थाना में थाना प्रभारी राजेश मंडल के नेतृत्व में शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया.

ALSO READ: जामताड़ा : चुप्पी तोड़ा अभियान के तहत माहवारी स्वच्छता पर जलसहियाओं को दिया गया प्रशिक्षण
पुलिस मुख्यालय में भी चला जागरूकता अभियान
पुलिस मुख्यालय में हेडक्वार्टर डीएसपी नीलम कुजूर के नेतृत्व में अधिकारियों एवं कर्मियों ने तंबाकू मुक्त और नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया. कार्यक्रम के दौरान तंबाकू सेवन से होने वाली गंभीर बीमारियों एवं सामाजिक दुष्प्रभावों पर चर्चा की गई. पुलिस अधिकारियों ने लोगों से नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की. नाला थाना में आयोजित कार्यक्रम में थाना प्रभारी विकास कुमार यादव सहित कई पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मी उपस्थित रहे.
