Giridih: तिसरी चौक पर मंगलवार को एक मामूली स्क्रेच को लेकर कुछ लोगों ने डिलीवरी मरीज को लेने जा रही 108 एंबुलेंस को करीब 15 मिनट तक रोक दिया. घटना तब हुई जब एंबुलेंस हल्के रूप से एक कार से सट गई, जिससे कार में मामूली खरोंच आ गई.

एंबुलेंस कर्मियों ने बताया…
कार सवार लोगों ने एंबुलेंस को बीच सड़क पर रोककर हंगामा शुरू कर दिया. एंबुलेंस कर्मियों ने बताया कि वे एक गर्भवती महिला को लेने जा रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद कार सवार नहीं माने. स्थानीय लोगों ने भी समझाने की कोशिश की, मगर विवाद जारी रहा.
सूचना पर तिसरी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया. इसके बाद एंबुलेंस को रवाना किया गया. घटना ने आपातकालीन सेवाओं के प्रति लोगों की संवेदनशीलता और जिम्मेदारी को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए है.
ALSO READ: सरायकेला: कपाली में जमीन विवाद को लेकर दिनदहाड़े फायरिंग, घटनास्थल से खोखा बरामद
