चौपारण महिला मोर्चा सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब, संगठन विस्तार और महिला अधिकारों पर हुआ मंथन

Hazaribagh: कांग्रेस महिला मोर्चा की ओर से मंगलवार को चौपारण स्थित पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला के आवास पर प्रखंड स्तरीय महिला मोर्चा...

Hazaribagh: कांग्रेस महिला मोर्चा की ओर से मंगलवार को चौपारण स्थित पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला के आवास पर प्रखंड स्तरीय महिला मोर्चा सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया. सम्मेलन में हजारों की संख्या में महिला कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम को उत्साहपूर्ण बना दिया. पूरे परिसर में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी और संगठन के प्रति उनके उत्साह की चर्चा होती रही.

महिलाओं की भागीदारी बिना किसी भी राजनीतिक संगठन मजबूत नहीं

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कांग्रेस महिला मोर्चा झारखंड की प्रदेश अध्यक्ष रमा खलखो ने कहा कि महिलाओं की भागीदारी के बिना किसी भी राजनीतिक संगठन की मजबूती की कल्पना नहीं की जा सकती. उन्होंने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी क्षमता का परिचय दे रही हैं और राजनीति में उनकी बढ़ती भागीदारी लोकतंत्र को नई दिशा दे रही है. उन्होंने महिला कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर कांग्रेस की विचारधारा एवं जनहितकारी नीतियों को लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया.

कांग्रेस हमेशा महिलाओं के सम्मान की हितैषी 

रमा खलखो ने कहा कि कांग्रेस हमेशा महिलाओं के सम्मान, अधिकार और सशक्तिकरण की पक्षधर रही है. महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक रूप से मजबूत बनाने के लिए पार्टी निरंतर प्रयास कर रही है. उन्होंने कहा कि आने वाले समय में महिला मोर्चा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का कार्य करेगा.

महिलाएं सामाजिक परिवर्तन की सबसे बड़ी शक्ति : उमाशंकर अकेला

सम्मेलन को संबोधित करते हुए बरही विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला ने कहा कि किसी भी आंदोलन या सामाजिक परिवर्तन में महिलाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है. कांग्रेस की मजबूती में महिलाओं का योगदान हमेशा अहम रहा है. उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए महिला कार्यकर्ताओं को गांव-गांव और पंचायत-पंचायत तक पहुंचकर लोगों की समस्याओं को उठाना होगा. उन्होंने कहा कि आज देश और राज्य की राजनीति में महिलाओं की भागीदारी लगातार बढ़ रही है. ऐसे में महिला कार्यकर्ताओं को नेतृत्व की भूमिका निभाने के लिए आगे आना चाहिए. उन्होंने संगठन के प्रति समर्पण और जनसेवा की भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया.

महिला मोर्चा अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर आवाज बुलंद करेगी 

जिला कांग्रेस महिला मोर्चा अध्यक्ष बेबी देवी ने कहा कि महिला मोर्चा समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर उसकी आवाज बुलंद करने का काम करेगा. उन्होंने महिलाओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने तथा जनहित के मुद्दों पर संघर्ष करने का आह्वान किया.कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड कांग्रेस महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रीति गुप्ता ने की. उन्होंने कहा कि चौपारण प्रखंड में महिला मोर्चा लगातार संगठन विस्तार का कार्य कर रहा है और आने वाले दिनों में पंचायत स्तर पर भी महिला सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे. सम्मेलन के दौरान महिलाओं ने संगठन विस्तार, महिला सुरक्षा, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक अधिकारों एवं स्थानीय समस्याओं को लेकर खुलकर अपने विचार रखे. उपस्थित महिलाओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा जनहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया.

कार्यक्रम में ये लोग शामिल रहें 

कार्यक्रम में पूर्व विधायक प्रतिनिधि रामफल सिंह, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष मंटू यादव, मुखिया उषा देवी, पंचायत समिति सदस्य इंदु वर्णवाल, सुषमा केसरी, पिंकी विश्वकर्मा, मुखिया प्रतिनिधि नागेंद्र दांगी, मनोज सिंह, दिगंबर भुइयां, प्रहलाद सिंह, कोठारी सिंह, नीरज सिंह, महेश केसरी, टुन्नू वर्णवाल, नकुल यादव, नवीन यादव, संजय यादव, मोहम्मद सलाम, मोहम्मद जकाउल्लाह, मोहम्मद परवेज, अनीश राजा, मतीनुल्लाह, मोहम्मद गुल बाहर, जगदीश यादव, सकलदेव यादव, विशुंधरी महतो, अक्षय पांडेय, नारायण प्रजापति, संजय सिंह, महेश यादव, रामदेव यादव, शंभू यादव, सतनारायण पांडेय, वीरेंद्र यादव, बहादुर राणा, संतोष रजक, नीरज जैन, अशोक सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं हजारों महिला कार्यकर्ता उपस्थित थीं.

AlsoRead:पाकुड़: छात्रों को किया गया पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक, पर्यावरण को बचाने का लिया संकल्प

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *