रांची: झामुमो की संगठनात्मक मजबूती को लेकर 4 जून को बुंडू में होगी महत्वपूर्ण बैठक, कार्यकर्ताओं को किया गया आमंत्रित

Ranchi: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की संगठनात्मक मजबूती को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से 4 जून (गुरुवार) को बुंडू नगर...

Ranchi: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की संगठनात्मक मजबूती को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से 4 जून (गुरुवार) को बुंडू नगर पंचायत क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होगी. यह बैठक संध्या 5:00 बजे झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रधान कार्यालय, बुंडू में आयोजित की जाएगी. जानकारी के अनुसार, तमाड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विकास कुमार मुंडा के निर्देश पर आयोजित इस बैठक में झामुमो के सभी पदाधिकारी, सदस्य एवं विभिन्न बूथों के सक्रिय कार्यकर्ता शामिल होंगे. बैठक के दौरान संगठन की मजबूती, क्षेत्रीय गतिविधियों की समीक्षा, जनसंपर्क अभियान तथा आगामी राजनीतिक एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की जाएगी. साथ ही कार्यकर्ताओं को संगठन के विस्तार और बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए जाएंगे.

यह भी पढ़ें: छात्रावास जांच में बड़ा खुलासा: 218 में सिर्फ 70 छात्राएं मिलीं उपस्थित,130 से अधिक अनुपस्थित

बैठक में अहम रणनीतियों पर होगी चर्चा

पार्टी नेतृत्व ने सभी सक्रिय सदस्यों से निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित होकर संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की अपील की है. झामुमो नेताओं के अनुसार आगामी कार्यक्रमों को देखते हुए यह बैठक काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है, जिसमें कई अहम रणनीतियों पर भी विचार-विमर्श होगा.

यह भी पढ़ें: गरीबों की थाली और राशन व्यवस्था पर मुख्यमंत्री का फोकस, शहरी मजदूरों के लिए बढ़ेंगे दाल-भात केंद्र

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *