बोकारो: किशोरी के साथ छेड़छाड़ व मारपीट मामले में तीन गिरफ्तार

Bokaro: सेक्टर-5 निवासी 14 वर्षीय किशोरी के साथ कथित छेड़खानी और मारपीट के आरोप में मंगलवार को तीन युवकों को गिरफ्तार कर...

Bokaro News
गिरफ्तार आरोपी

Bokaro: सेक्टर-5 निवासी 14 वर्षीय किशोरी के साथ कथित छेड़खानी और मारपीट के आरोप में मंगलवार को तीन युवकों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत भेज दिया गया है. गिरफ्तार आरोपियों में आयुष कुमार उर्फ सौरभ (20 वर्ष), गौतम कुमार (19 वर्ष) तथा निखिल कुमार ( 19 वर्ष) शामिल हैं. तीनों पर आरोप है कि इन तीनों ने नाबालिग लड़की के घर में घुसकर उसके साथ छेड़खानी की. इस संबंध में पीड़िता की मां ने सेक्टर 6 थाने में लिखित आवेदन देकर न्याय की मांग की थी. थाना पुलिस ने कहा कि मामले की आगे की जांच जारी है और आरोपों की पुष्टि के लिए आवश्यक वीडियो, शारीरिक सबूत एवं गवाहों के बयानों को संकलित किया जा रहा है.

पीड़िता की मां ने 1 जून को दर्ज कराया था मामला

पीड़िता की मां अनुसार, 31 मई 2026 की मध्यरात्रि को उनके आवास में पुत्र व पुत्री अलग-अलग कमरे में सो रहे थे. इसी बीच आयुष कुमार उर्फ सौरभ, गौतम कुमार और निखिल कुमार घर का गेट फांद कर अंदर घुस आए. तीनों ने पीड़िता के साथ छेड़खानी शुरू की और उसके नाजुक अंगों पर हाथ फेरने की कोशिश की. पीड़िता के चिल्लाने पर उसका भाई जाग गया और बीच-बचाव करने लगा, तो आरोपियों ने उसकी पिटाई कर दी और घटनास्थल से भाग निकला.

इसके बाद मां की तहरीर पर थाना सेक्टर-06 में कांड क्रमांक 24/06 , 1 जून की घटना में पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया. पुलिस ने छापेमारी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

छापामारी दल में शामिल पुलिस अधिकारी एवं कर्मी

पु.अ.नि. शशिभूषण गोप, स.अ.नि. गुप्तेश्वर पाण्डेय, आरक्षी उपेन्द्र यादव, गणेश चन्द्र महतो, गृह रक्षक संतोष कुमार सहित अन्य शामिल थे.

यह भी पढ़ें: रांची: झामुमो की संगठनात्मक मजबूती को लेकर 4 जून को बुंडू में होगी महत्वपूर्ण बैठक, कार्यकर्ताओं को किया गया आमंत्रित

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *