रांची: ट्रैफिक नियम का उल्लंघन करना पड़ा भारी, 24 घंटे में 3335 वाहनों के कटे चालान

Ranchi: शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई जारी है. इसी...

Ranchi: शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई जारी है. इसी दौरान एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह के नेतृत्व में शहर के सभी यातायात थाना क्षेत्रों में एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया. इस अभियान के दौरान चार पहिया वाहन, दो पहिया वाहन, ऑटो और टोटो (ई-रिक्शा) की कड़ाई से जांच की गई. इस दौरान मोटरयान अधिनियम के नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन मालिकों और चालकों के खिलाफ बड़े पैमाने पर कार्रवाई की गई, जिसके तहत कुल 3335 चालान काटे गए.

किस नियम के उल्लंघन पर कितने कटे चालान?

बिना हेलमेट: 1804 चालान

नो पार्किंग, सड़क पर पार्किंग: 1200 चालान

अतिरिक्त सवारी: 49 चालान

बिना वर्दी के ड्राइव : 48 चालान

गलत दिशा में ड्राइविंग: 47 चालान

बिना ड्राइविंग लाइसेंस:  36 चालान

नो एंट्री का उल्लंघन: 38 चालान

ओवर स्पीड: 30 चालान

पीछे बैठी सवारी के नियम: 21 चालान

फिक्सचर लाइट: 16 चालान

प्रेशर हॉर्न: 12 चालान

टू व्हीकल: 07 चालान

सीट बेल्ट नहीं लगाना: 06 चालान

AlsoRead:बोकारो: जनता दरबार में कुल 47 आवेदनों पर DC ने की सुनवाई, त्वरित निष्पादन का दिया निर्देश

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *