बोकारो: जनता दरबार में कुल 47 आवेदनों पर DC ने की सुनवाई, त्वरित निष्पादन का दिया निर्देश

Bokaro: समाहरणालय स्थित कार्यालय सभागार में मंगलवार को आयोजित “हम आपको सुनते हैं कार्यक्रम (जनता दरबार).. में” डीसी अजय नाथ झा ने...

Bokaro Janata Darbar
महिलाओं की समस्या सुनते डीसी

Bokaro: समाहरणालय स्थित कार्यालय सभागार में मंगलवार को आयोजित “हम आपको सुनते हैं कार्यक्रम (जनता दरबार).. में” डीसी अजय नाथ झा ने जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे आमजनों की समस्याओं एवं शिकायतों की क्रमवार सुनवाई की. कार्यक्रम के दौरान प्राप्त कुल 47 आवेदनों पर सुनवाई करते हुए उपायुक्त ने संबंधित मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया.

आमजनों की समस्याओं का त्वरित समाधान जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता

सुनवाई के दौरान शिक्षा, राजस्व, बीएसएल, चास अंचल, नगर परिषद फुसरो, भूमि विवाद, सहकारिता, विद्युत, डीपीएलआर, चास एवं चंद्रपुरा अंचल तथा आपूर्ति विभाग से संबंधित विभिन्न मामलों पर उपायुक्त ने गंभीरता से संज्ञान लिया. उन्होंने संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को मामलों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने तथा आवेदकों को शीघ्र राहत उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने कहा कि आमजनों की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है. जनता दरबार के माध्यम से लोगों को अपनी समस्याएं सीधे प्रशासन के समक्ष रखने का अवसर मिलता है, जिससे शिकायतों के निष्पादन में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित होती है.

सभी प्रखंडों एवं अंचल कार्यालयों में भी लगा जनता दरबार

जिला प्रशासन के निर्देशानुसार जिले के सभी प्रखंड सह अंचल कार्यालयों में भी जनता दरबार का आयोजन किया गया. इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं अंचल अधिकारियों द्वारा स्थानीय स्तर पर प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों की सुनवाई की गई. जिन मामलों का समाधान मौके पर संभव था, उनका तत्काल निष्पादन किया गया, जबकि शेष मामलों के त्वरित समाधान के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए. मौके पर डीडीसी शताब्दी मजूमदार, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा सुचिता किरण, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह, पीओ मानिक चन्द्र सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: बोकारो: भीषण गर्मी में बिजली कटौती पर भड़के ग्रामीण, सबस्टेशन का किया घेराव

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *