शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज के SNCU में फटा ऑक्सीजन पाइप, टला बड़ा हादसा, सुरक्षित बचें नवजात

Hazaribagh : शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई (SNCU) में ऑक्सीजन पाइपलाइन से जम्बो सिलेंडर में लगाया...

Hazaribagh : शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई (SNCU) में ऑक्सीजन पाइपलाइन से जम्बो सिलेंडर में लगाया गया पाइप फटने और उसमे आग लगने से पूरे परिसर में हड़कंप मच गया. हादसा रात करीब 11 बजे की है. हादसे के बाद एसएनसीयू में ऑक्सजीन सप्लाई पूरी तरह ठप हो गया. जिससे वेंटिलेटर में मौजूद तीन शिशुओं की जान पर खतरा मंडराने लगा. उपाधीक्षक डॉ. राजकिशोर की त्वरित पहल पर अस्पताल की तकनीकी सेल की टीम फौरन मौके पर पहुंची. काफी मशक्कत के बाद फटे हुए ऑक्सीजन पाइप को बदलकर सप्लाई को दोबारा चालू किया गया. आग बुझाने के दौरान एक वार्ड बॉय का हाथ भी जल गया.

बच्चों को शिफ्ट करने की थी तैयारी

इस दौरान शिशु रोग विभाग के एचओडी डॉ. क्षितिज आनंद अस्पताल पहुंचे और बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर उन्होंने एहतियातन शहर के कई निजी अस्पतालों से बात कर शिफ्ट करने की तैयारी की. लेकिन ऑक्सीजन पाइपलाइन के सफल रिपेयरिंग के बाद जब उन्होंने गहन जांच की, तो एसएनसीयू में ऑक्सीजन की सप्लाई को पूरी तरह सुचारू पाया. जिससे बच्चों को शिफ्ट करने की नौबत नहीं आई. हालांकि इस पूरी घटना में परिजन जितेंद्र कुमार सिंह की भूमिका सराहनीय रही.

सांसद ने तुरंत लिया एक्शन

इसी दौरान हादसे की जानकारी सांसद मनीष जायसवाल को दी गयी. सांसद ने अपने प्रतिनिधि के जरिये मामले की जानकारी ली. सांसद ने इस दौरान अस्पताल प्रबंधन से भी फोन पर मामले की जानकारी ली. साथ ही स्पष्ट निर्देश दिया कि जरूरत पड़ने पर बच्चों शहर के किसी निजी अस्पताल में शिफ्ट किया जायें. इस दौरान मौके पर मौजूद सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी ने कहा कि अस्पताल प्रबंधन की घोर लापरवाही के कारण ही ऑक्सीजन पाइपलाइन में आग लगने की घटना हुई. अस्पताल में समय पर मेंटेनेंस और रख रखाव नहीं किया जाता है. जिसकी वजह से इतनी बड़ी घटना घटी. हालांकि सही समय पर उठाएं गए कदमों की वजह से एक भीषण हादसा टल गया.

 

ALSO READबिजली संकट ने खोली व्यवस्था की पोल, मेडिकल कॉलेज में अंधेरा तो बरकट्ठा में सड़क पर उतरे ग्रामीण

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *