घर में सो रहे मजदूर के साथ नकाबपोश बदमाश ने हैवानियत की

Bokaro : बालीडीह थाना क्षेत्र स्थित कुर्मीडीह स्टेशन रोड़ निवासी सुरेश साव के घर में घुसकर कुछ नकाबपोश युवकों ने हमला कर...

Bokaro : बालीडीह थाना क्षेत्र स्थित कुर्मीडीह स्टेशन रोड़ निवासी सुरेश साव के घर में घुसकर कुछ नकाबपोश युवकों ने हमला कर दिया. इस दौरान नकाबपोश युवकों ने हैवानियत की हद पार करते हुए पीड़ित के मलद्वार पर डंडे से कूच दिया. जिससे ब्लीडिंग चालू हो गई और वह बेहोश हो गया. इसके बाद सारे भाग निकले‌. पुलिस को सूचना मिलते ही देर रात सदर अस्पताल पहुंची और पीड़ित का बयान दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई. पीड़ित सुरेश ने बताया कि गुरुवार रात को खाना खाने के बाद कमरे में सो गया. इस दौरान रात करीब 12 बजे के आसपास कुछ नकाबपोश बदमाश बाउंड्री वॉल लांघ कर परिसर में उतरा.

रात में घर में घुसे नकाबपोश, ठेका मजदूर को अधमरा छोड़ हुए फरार

गर्मी के कारण पीड़ित ने कमरे का दरवाजा खुला रखा था. नींद में सोये सुरेश के साथ नकाबपोश बदमाश ने मारपीट शुरू कर दी. उसी दौरान बदमाशों ने मलद्वार पर डंडा घुसेड़ दिया। जिसे काफी खून बहने लगा और वे बेहोश हो गए. नकाबपोश इन्हें मरा समझकर भाग निकला. बाद में सुबह जब सुरेश को होश आया. इसके बाद पड़ोसी सुशील तिवारी व अन्य के सहयोग से उस सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां अभी वो इलाजरत है. सुरेश ने कहा किसी को नहीं पहचानता- पीड़ित व्यक्ति ने कहा कि मेरी किसी से कोई व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं है. अपराधी नकाब में थें, इस कारण किसी को पहचान नहीं सका‌. कहा कि 4-5 वर्ष पूर्व किसी से कोई विवाद हुआ होगा तो मुझे याद नहीं है. मैं यहां अकेले रहकर काम करता हूं, जबकि परिवार के अन्य सदस्य गांव में रहते है. बता दें कि पीड़ित संतोष बोकारो स्टील प्लांट में ठेका मजदूर के तौर पर कार्यरत है. घटना के समय पीड़ित अपने घर में अकेला सोया था.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *