Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

अफ्रीका में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, पासपोर्ट लेकर फरार हुए एजेंट, सोशल मीडिया के विज्ञापन पर भरोसा पड़ा भारी

Hazaribagh: विदेश में बेहतर रोजगार का सपना दिखाकर युवाओं से लाखों रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है. चौपारण क्षेत्र...

Hazaribagh: विदेश में बेहतर रोजगार का सपना दिखाकर युवाओं से लाखों रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है. चौपारण क्षेत्र के छह युवकों ने आरोप लगाया है कि अफ्रीका में पोकलेन मशीन ऑपरेटर की नौकरी दिलाने के नाम पर उनसे चार लाख रुपये से अधिक की रकम वसूली गई और उनके मूल पासपोर्ट भी ले लिए गए. मामले को लेकर पीड़ित युवकों ने चौपारण थाना में लिखित शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है.

सोशल मीडिया के विज्ञापन पर किया भरोसा

पीड़ित युवक सिंघरावां पंचायत के निवासी बताए जा रहे हैं. युवकों के अनुसार उन्होंने सोशल मीडिया पर विदेश में नौकरी से संबंधित एक विज्ञापन देखा था,विज्ञापन में दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क करने के बाद एक व्यक्ति ने खुद को एजेंसी का प्रतिनिधि बताते हुए युवकों से बातचीत की। उसने भरोसा दिलाया कि उन्हें अफ्रीका में प्रतिमाह लगभग 1100 डॉलर वेतन पर नौकरी दिलाई जाएगी.

नौकरी प्रक्रिया के नाम पर की गई वसूली

युवकों का आरोप है कि आवेदन पत्र भरवाने और दस्तावेजों की जांच के बाद एजेंसी ने मेडिकल जांच, वीजा और अन्य प्रक्रियाओं के नाम पर प्रत्येक युवक से लगभग 70 हजार रुपये जमा कराए. साथ ही सभी के मूल पासपोर्ट भी अपने पास रख लिए. एजेंसी ने आश्वासन दिया था कि 10 से 15 दिनों के भीतर उन्हें विदेश भेज दिया जाएगा.

समय बीतने पर खुली ठगी की पोल

निर्धारित समय बीत जाने के बाद भी जब कोई सूचना नहीं मिली तो युवकों ने एजेंसी से संपर्क करने का प्रयास किया. लेकिन सभी मोबाइल नंबर बंद मिले. इसके बाद जब वे एजेंसी के बताए गए पटना स्थित कार्यालय पहुंचे तो वहां ताला लटका मिला. तभी उन्हें ठगी का एहसास हुआ.

ALSO RAED : हजारीबाग: गिरीडीह फायरिंग कांड का खुलासा: राहुल दुबे गिरोह का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार, हथियार बरामद

पासपोर्ट नहीं मिलने से बढ़ी चिंता

पीड़ितों ने बताया कि रकम के नुकसान के साथ-साथ उनके मूल पासपोर्ट भी एजेंसी के पास हैं. पासपोर्ट नहीं होने के कारण वे अन्य रोजगार अवसरों के लिए भी आवेदन नहीं कर पा रहे हैं. इससे उन्हें आर्थिक और मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

पुलिस से कार्रवाई की मांग

युवकों ने चौपारण थाना में आवेदन देकर मामले की निष्पक्ष जांच, आरोपियों की गिरफ्तारी, ठगी गई राशि की वापसी तथा पासपोर्ट दिलाने की मांग की है. पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

लोगों को सतर्क रहने की सलाह

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से प्रसारित विज्ञापनों पर बिना सत्यापन भरोसा न करें. किसी भी एजेंसी को पैसे या महत्वपूर्ण दस्तावेज सौंपने से पहले उसकी वैधता और प्रमाणिकता की पूरी जांच कर लें, ताकि इस प्रकार की ठगी से बचा जा सके.

ALSO RAED : बिहार की मिट्टी, बोकारो की शिक्षा और दिल्ली की पॉलिटिकल लैबोरेट्री, अब रांची के रण में झोकेंगे किस्मत 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *