पंखा चालू करते समय करंट लगने से युवक की मौत, परिवार में मातम 

Chaibasa: सोनुआ थाना क्षेत्र के बारी गांव में मंगलवार को करंट लगने से एक 18 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई....

Chaibasa: सोनुआ थाना क्षेत्र के बारी गांव में मंगलवार को करंट लगने से एक 18 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई. मृतक की पहचान झालियामारा गांव निवासी शंकर हेंब्रम के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार शंकर हेंब्रम अपने फुआ के घर बारी गांव आया हुआ था. मंगलवार को वह घर में पंखा चालू करने के लिए बिजली बोर्ड के पास गया. इसी दौरान बोर्ड से निकले करंट की चपेट में आ गया, जिससे वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा. घटना के बाद परिजनों ने आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सोनुआ पहुंचाया. जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

सूचना मिलने पर सोनुआ थाना पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी ली तथा शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. इस घटना से झालियामारा एवं बारी गांव में शोक का माहौल है. ग्रामीणों ने बिजली उपकरणों के उपयोग में सावधानी बरतने की अपील की है.

ALSO READ: बिजली संकट ने खोली व्यवस्था की पोल, मेडिकल कॉलेज में अंधेरा तो बरकट्ठा में सड़क पर उतरे ग्रामीण

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *