Ranchi : झारखंड आना, मतलब अपने घर आना है. भगवान बिरसा मुंडा की इस पवित्र धरती को नमन करता हूं. ये उद्गार भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के हैं. जिन्होंने झारखंड की धरती पर कदम रखते ही राजनीतिक औपचारिकता को दरकिनार कर अपनी जड़ों से जुड़ाव का परिचय दिया. उनके इस आत्मीय वक्तव्य ने प्रदेश के राजनीतिक गलियारे में एक नई ऊर्जा का संचार कर दिया है.
भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचने पर प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने गर्मजोशी से स्वागत किया. राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह दौरा केवल एक सांगठनिक प्रवास नहीं, बल्कि एक भावुक गृह-वापसी जैसा नजर आया. नितिन नवीन ने कहा कि झारखंड उनका जन्म स्थान है और इस नाते यह राज्य उनके लिए सदैव दूसरा घर रहेगा.

इस आगमन से राज्य के भाजपा कार्यकर्ताओं में अभूतपूर्व उत्साह है. जमीन से जुड़े एक नेता का इस तरह अपनी माटी को नमन करना कार्यकर्ताओं के दिलों को छू गया. पार्टी नेतृत्व को पूरी उम्मीद है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के इस भावुक जुड़ाव और सांगठनिक कौशल के समन्वय से झारखंड भाजपा को एक नई दिशा और अदम्य मजबूती मिलेगी.
