जेटेट 2026: झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन की तिथि बढ़ी, मोबाइल-ईमेल की समस्या वाले अभ्यर्थियों को मिलेगा विशेष मौका

Ranchi: झारखंड में शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण और राहत भरी खबर है. झारखण्ड अधिविद्य...

Ranchi: झारखंड में शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण और राहत भरी खबर है. झारखण्ड अधिविद्य परिषद् (जैक) ने झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटेट) 2026 के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया है. अब अभ्यर्थी आगामी 20 जून  तक अपना परीक्षा आवेदन प्रपत्र ऑनलाइन जमा कर सकते हैं.

पुरानी दिक्कतों का मिला समाधान, मिलेगा विशेष अवसर

जैक को यह लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि जिन अभ्यर्थियों ने झारखण्ड शिक्षक पात्रता परीक्षा 2024 के लिए आवेदन किया था, उनके मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी उपलब्ध नहीं होने के कारण उन्हें 2026 की परीक्षा का फॉर्म भरने में काफी तकनीकी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। छात्रों ने बोर्ड से वैकल्पिक रास्ता देने की मांग की थी.छात्रों के हित में बड़ा फैसला लेते हुए जैक ने स्पष्ट किया है कि ऐसे सभी अभ्यर्थियों को, जिनके पास पुराना मोबाइल नंबर या ईमेल नहीं है, ऑनलाइन आवेदन की सामान्य तिथि (20 जून) समाप्त होने के बाद एक विशेष अवसर दिया जाएगा. इस तय विशेष अवधि के दौरान अभ्यर्थी वेबसाइट पर अपनी सामान्य बुनियादी विवरणी दर्ज कर आसानी से अपना आवेदन फॉर्म भर सकेंगे.

Read Also: हजारीबाग: सुल्ताना मदरसा में नौ बच्चों की दस्तारबंदी, हाफिज-ए-कुरआन बनने पर भव्य जलसे का आयोजन

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *