रांची: UPSC परीक्षा को लेकर बरियातू में निषेधाज्ञा लागू, 200 मीटर दायरे में भीड़ जुटाने पर रोक

Ranchi: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC), नई दिल्ली द्वारा आयोजित कंबाइंड रिक्रूटमेंट टेस्ट (RT-II), कंबाइंड रिक्रूटमेंट टेस्ट (CRT-III) एवं रिक्रूटमेंट टेस्ट (RT-IV)...

Ranchi: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC), नई दिल्ली द्वारा आयोजित कंबाइंड रिक्रूटमेंट टेस्ट (RT-II), कंबाइंड रिक्रूटमेंट टेस्ट (CRT-III) एवं रिक्रूटमेंट टेस्ट (RT-IV) परीक्षा-2026 के शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष संचालन को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं. उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री और वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन के संयुक्त आदेश पर परीक्षा केंद्र में दंडाधिकारियों और पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है. परीक्षा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से सदर अनुमंडल दंडाधिकारी कुमार रजत ने BNSS की धारा-163 के तहत परीक्षा केंद्र के 200 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा लागू कर दी है. प्रशासन को आशंका है कि परीक्षार्थियों के अभिभावक या अन्य लोग बड़ी संख्या में केंद्र के आसपास एकत्र होकर व्यवस्था प्रभावित कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: SDO कार्यालय कर्मी से मारपीट और जातिसूचक गाली-गलौज का आरोप, अनुसूचित जाति समन्वय समिति ने उपायुक्त से की कार्रवाई की मांग

परीक्षा केंद्र के आसपास अनावश्यक भीड़ नहीं लगाने का निर्देश

जारी आदेश के अनुसार, निषेधाज्ञा अवधि में पांच या उससे अधिक व्यक्तियों के एक स्थान पर एकत्र होने पर रोक रहेगी. इसके अलावा ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग, किसी भी प्रकार के अस्त्र-शस्त्र या पारंपरिक हथियार लेकर चलने तथा बैठक, सभा या अन्य सार्वजनिक आयोजन करने की अनुमति नहीं होगी. सरकारी कार्य में लगे पदाधिकारी एवं कर्मचारी इस प्रतिबंध से मुक्त रहेंगे. यह आदेश 06 जून 2026 को सुबह 6:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक तथा 07 जून 2026 को सुबह 6:30 बजे से शाम 7:00 बजे तक प्रभावी रहेगा. प्रशासन द्वारा यह निषेधाज्ञा राजकीय बालिका +2 उच्च विद्यालय, बरियातू, रांची स्थित परीक्षा केंद्र के आसपास लागू की गई है. जिला प्रशासन ने अभिभावकों एवं आम नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए परीक्षा अवधि के दौरान केंद्र के आसपास अनावश्यक भीड़ नहीं लगाने का आग्रह किया है.

यह भी पढ़ें: झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज : अगले 5 दिनों तक वज्रपात और आंधी का अलर्ट

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *