देवघर: बाइक सवार अपराधियों ने युवक को मारी गोली

Deoghar: जिले के नगर थाना क्षेत्र के बंपास टाउन टोडराडीह निवासी 22 वर्षीय युवक अभिषेक कुमार यादव को अज्ञात अपराधियों ने गोली...

Deoghar: जिले के नगर थाना क्षेत्र के बंपास टाउन टोडराडीह निवासी 22 वर्षीय युवक अभिषेक कुमार यादव को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी. गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. युवक के अनुसार, उसके घर से करीब 700 मीटर दूर खोरादाह काली मंदिर के समीप एक बाइक सवार ने उसे गोली मार दी. घायल अवस्था में उसे देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सिटी स्कैन और एक्स-रे के बाद चिकित्सकों ने उसे ऑपरेशन थिएटर में शिफ्ट कर गोली निकालने की प्रक्रिया शुरू की.

जांच में जुट गयी पुलिस 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की कई टीमें जांच में जुट गईं. अस्पताल में इलाज के दौरान अभिषेक ने पुलिस को बताया कि वह बुधवार को अपनी बाइक खड़ी कर शौच के लिये जा रहा था. इसी दौरान मुंह पर गमछा बांधे एक बाइक सवार उसके पास पहुंचा और उस पर गोली चला दी. गोली उसके दाहिने हाथ के नीचे पंजरे के पास लगी. घटना के बाद आरोपी बाइक सवार बंपास टाउन की ओर फरार हो गया. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमा सक्रिय हो गया.

युवक के बयान पर पड़ताल शुरू 

मामले की जांच के लिए एसडीपीओ कुलदीप कुमार, नगर थाना प्रभारी राजीव कुमार, कुंडा थाना प्रभारी प्रशांत कुमार, रिखिया थाना प्रभारी प्रभात कुमार समेत अनुसंधान शाखा और तकनीकी शाखा के अधिकारी एवं पुलिसकर्मी जुट गये. पुलिस टीम ने युवक के बयान के आधार पर पूरे घटनाक्रम की पड़ताल शुरू कर दी है. पुलिस द्वारा बताये गये संभावित स्थानों पर जाकर साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया जा रहा है.

AlsoRead:झारखंड का भाषाई महासंग्राम: 7 मंत्रियों की माथापच्ची, नहीं बनी सहमति, अब सीएम सोरेन के अंतिम क्लाइमेक्स पर टिकी निगाहें

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *