चाईबासा: गौड़दिघ्या में ग्रामीणों को दी गई मतदाता सूची पुनरीक्षण की जानकारी

Chaibasa: प्रखंड जगन्नाथपुर के पंचायत कलेईया अंतर्गत गौड़दिघ्या (मूखी टोला) में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत ग्रामीणों को मतदाता सूची...

Chaibasa
मौके पर मौजूद ग्रामीण

Chaibasa: प्रखंड जगन्नाथपुर के पंचायत कलेईया अंतर्गत गौड़दिघ्या (मूखी टोला) में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत ग्रामीणों को मतदाता सूची पुनरीक्षण के संबंध में जानकारी दी गई. इस दौरान लोगों को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने तथा छूटे हुए नामों को जोड़ने के लिए संबंधित बीएलओ से संपर्क करने की सलाह दी गई.

ग्रामीणों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को बताया

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को भी सामने रखा. ग्रामीणों ने बच्चों की शिक्षा, जन्म प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र बनाने में आने वाली कठिनाइयों, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, मृत्यु प्रमाण पत्र तथा विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित समस्याओं की जानकारी दी.

ग्रामीणों ने टोले में एक सामुदायिक भवन निर्माण की मांग भी रखी. उनका कहना था कि सामुदायिक भवन बनने से विवाह समारोह, स्वयं सहायता समूहों की बैठकें तथा बच्चों की शैक्षणिक गतिविधियों के संचालन में सुविधा होगी.

समस्याओं को संबंधित विभागों तक पहुंचाने का दिया गया आश्वासन

दौरे के दौरान ग्रामीणों को आश्वासन दिया गया कि उनकी समस्याओं को संबंधित विभागों तक पहुंचाया जाएगा तथा सामुदायिक भवन निर्माण की मांग को जनप्रतिनिधियों के समक्ष रखा जाएगा. इस अवसर पर क्षेत्र के कई ग्रामीण और स्थानीय लोग उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें:  गुमला: सामुदायिक सौर ग्रिड मॉडल का अध्ययन करने पहुंचा मध्यप्रदेश आजीविका मिशन का दल, आजीविका गतिविधियों का लिया जायजा

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *