Giridih : नगर थाना क्षेत्र के न्यू बरगंडा में बदमाशों ने शांति देवी नामक महिला की चेन छीन कर फरार हो गये. घटना महिला कॉलेज के पास की है. जहां शांति देवी के घर के पास बदमाशों ने चेन छिनतई की घटना को अंजाम दिया. चेन की कीमत तीन लाख रूपये बतायी गयी है.
पीड़िता शांति देवी ने बताया कि वह अपने रिश्तेदार के घर से रही थीं. जैसे ही वह अपने दरवाजे के पास पहुंचीं. बाइक पर सवार दो युवक वहां पहुंचंे और पीछे बैठे बदमाश ने उनके गले से सोने की चेन झपट ली. घटना इतनी तेजी से हुई कि उन्हें संभलने का मौका तक नहीं मिला.

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
घटना की सूचना मिलने के बाद नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, लेकिन घटना के कई घंटे बाद भी बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है. इससे लोगों में और नाराजगी बढ़ गई है.
आखिर शहर में सुरक्षित कौन
घटना के बाद इलाके के लोगों ने सवाल उठाया कि जब रिहायशी इलाके में दिनदहाड़े महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं, तो आम लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा. लोगों का कहना है कि शहर में लगातार बढ़ रही छिनतई और चोरी की घटनाओं के बावजूद पुलिस की गश्ती व्यवस्था प्रभावी नहीं दिख रही है.
