BSNL JTO Recruitment 2026: 100 पदों पर भर्ती, जानें आवेदन से लेकर सैलरी तक पूरी डिटेल

News Wave Desk: अगर आप इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे हैं और टेलीकॉम सेक्टर में सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे...

News Wave Desk: अगर आप इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे हैं और टेलीकॉम सेक्टर में सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए शानदार मौका सामने आया है. भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर (JTO-Telecom) भर्ती 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती अभियान के तहत कुल 100 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के जरिए फॉर्म भर सकते हैं.

महत्वपूर्ण तारीखें

  • आवेदन शुरू होने की तारीख: 4 जून 2026
  • आवेदन की अंतिम तारीख: 3 जुलाई 2026
  • फॉर्म करेक्शन विंडो: 4 जुलाई से 11 जुलाई 2026
  • संभावित CBT परीक्षा: अगस्त 2026

वैकेंसी डिटेल्स

BSNL की इस भर्ती में विभिन्न वर्गों के लिए पदों का आरक्षण तय किया गया है.

  • सामान्य वर्ग (UR): 61 पद
  • ईडब्ल्यूएस (EWS): 11 पद
  • ओबीसी (OBC): 10 पद
  • एससी (SC): 12 पद
  • एसटी (ST): 6 पद

कुल पदों की संख्या 100 है.

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

उम्मीदवार BSNL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया के लिए सबसे पहले वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करना होगा. इसके बाद लॉगिन कर अपनी पर्सनल और शैक्षणिक जानकारी भरनी होगी. जरूरी दस्तावेज, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करने के बाद आवेदन शुल्क जमा कर फॉर्म सबमिट करना होगा. अंत में कंफर्मेशन पेज डाउनलोड कर अपने पास सुरक्षित रखना जरूरी है.

Read Also: गिरिडीह : तीनमहुआ गांव में दो पक्षों के बीच पथराव, अतिरिक्त बल तैनात

आवेदन शुल्क

  • General / OBC / EWS उम्मीदवारों के लिए: 2000 रुपये
  • SC / ST / PwBD उम्मीदवारों के लिए: 1000 रुपये

सैलरी और सुविधाएं

BSNL में जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर के पद पर चयनित उम्मीदवारों को E-1 ग्रेड के तहत 16,400 रुपये से 40,500 रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा. इसके अलावा महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA), मेडिकल सुविधाएं और अन्य सरकारी भत्तों का लाभ भी दिया जाएगा. टेलीकॉम सेक्टर में करियर बनाने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह भर्ती एक सुनहरा अवसर माना जा रहा है. ऐसे में इच्छुक उम्मीदवार अंतिम तारीख से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *