CID की SIT ट्रेजरी स्कैम में कर रही पूछताछ, कुल सात लोगों से चल रही है पूछताछ

Ranchi: राज्य के अलग अलग जिलों में हुए ट्रेज़री घोटाले में सीआईडी की टीम जांच कर रही है. आज सीआईडी की एसआईटी...

Ranchi: राज्य के अलग अलग जिलों में हुए ट्रेज़री घोटाले में सीआईडी की टीम जांच कर रही है. आज सीआईडी की एसआईटी कुल सात लोगों से पूछताछ कर रही है. यह पूछताछ सीआईडी कार्यालय में चल रही है. इस पूछताछ में सीआईडी के कई आला अधिकारी मौजूद है. सीआईडी की टीम इस घोटाले से संबंधित सभी जानकारियां हासिल करना चाह रही है. यह जानने का प्रयास की जा रही है कि इतनी बड़ी रकम को कहां कहां निवेश किया है. फिलहाल इन सभी आरोपी से सीआईडी की टीम पूछताछ कर रही है.

दो दिनों तक होगी पूछताछ 

सीआईडी की टीम दो दिनों तक सभी आरोपियों से पूछताछ करने वाली है. राज्य के अलग अलग जिलों में हुए ट्रेज़री घोटाले ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. इस घोटाले में सभी लोग पुलिस विभाग का ही है और सबकी मिली भगत से इतनी बड़ी घोटाला को अंजाम दिया गया है. मामले की संवेदनशीलता और सुरक्षा खतरों को देखते हुए पुलिस प्रशासन बेहद सतर्क है. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और पुख्ता सुरक्षा घेरे के बीच आरोपी को रांची लाया गया है. जहां जांच एजेंसियां उससे आगे की पूछताछ कर रही है.

Read Also: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- झारखंड पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2015 के छूटे हुए 888 अभ्यर्थियों की उम्मीदवारी पर करें विचार

करोड़ों रुपये के घोटाले का है मामला

ट्रेजरी स्कैम सरकारी राजस्व में हेरफेर और फर्जी दस्तावेजों के सहारे करोड़ों रुपये की अवैध निकासी से जुड़ा है. शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि विभाग के कुछ कर्मचारियों और बाहरी बिचौलियों की मिलीभगत से इस पूरे घोटाले को अंजाम दिया गया. मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद से ही पुलिस और आर्थिक अपराध शाखा की टीमें इस नेटवर्क को खंगालने में जुटी हैं. जांच अधिकारियों का मानना है कि आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ करने से इस घोटाले में शामिल कई अन्य सफेदपोशों और बड़े अधिकारियों के चेहरे बेनकाब हो सकते हैं.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *