Hazaribagh : कोर्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत बाइक पर सवार चेन स्नेचिंग करने वाले दो संदिग्ध अपराधियों को पुलिस ने खदेड़ दिया. मामला गुरूवार का है. जहां पुलिस ने अपराधियों का पीछा भी किया. मगर दोनों भाग निकलने में कामयाब रहे. पुलिस ने इनकी गतिविधियों से संबंधित सीसीटीवी का वीडियो फुटेज जारी किया हैं. पुलिस इन अपराधियों की धरपकड़ के लिए लगातार छापेमारी और तलाश कर रही है. इसके साथ ही पुलिस ने आम जनता से सहयोग की अपील की है. जिससे पुलिस क्राइम पर अंकुश लगा सकें.

संदिग्धों के दिखते ही स्थानीय पुलिस या कंट्रोल रूम को करें सूचित
पुलिस प्रशासन ने हजारीबाग के सजग नागरिकों से अपील की है कि किसी भी इस हुलिए या मोटरसाइकिल पर सवार कोई भी संदिग्ध व्यक्ति नजर आएं, तो आम जन इसकी जानकारी तुरंत नजदीकी पुलिस कंट्रोल रूम या संबंधित थाना को दें. पुलिस ने जनता से सजग रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि को देखते ही तुरंत एक्शन लेने का आग्रह किया है.
सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी
नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखने की बात कही है. इसलिए कोई भी नागरिक बिना किसी डर या संकोच के अपराधियों से जुड़ी जानकारी पुलिस से साझा कर सकता है. पुलिस ने कहा कि जनता के छोटे से सहयोग से बड़े अपराधों को रोका जा सकता है और अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजा जा सकता है.
