Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

हजारीबाग में 30 हजार लीटर जावा महुआ नष्ट, 20 अवैध भट्ठियां जमींदोज, 500 लीटर महुआ शराब बरामद कर नष्ट

Hazaribagh: वन विभाग ने अवैध महुआ शराब निर्माण और लकड़ी तस्करी के खिलाफ अब तक की बड़ी कार्रवाइयों में से एक को...

Hazaribagh: वन विभाग ने अवैध महुआ शराब निर्माण और लकड़ी तस्करी के खिलाफ अब तक की बड़ी कार्रवाइयों में से एक को अंजाम देते हुए भगहर जंगल क्षेत्र में व्यापक छापेमारी अभियान चलाया. चौपारण वन क्षेत्र पदाधिकारी संटू शर्मा के नेतृत्व में चलाए गए इस विशेष अभियान में वरीय वन पदाधिकारी सत्येंद्र कुमार चौधरी के मार्गदर्शन में चौपारण पुलिस एवं विभिन्न वन प्रक्षेत्रों के कर्मियों ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की.

20 अवैध महुआ भट्ठियां की गईं जमींदोज

अभियान के दौरान जंगल के दुर्गम इलाकों में संचालित 20 अवैध महुआ शराब भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया गया. वहीं लगभग 30 हजार लीटर जावा महुआ और 500 लीटर तैयार महुआ शराब को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया. इसके अलावा शराब निर्माण में प्रयुक्त बड़ी संख्या में ड्रम, डेगची, पाइप तथा अन्य उपकरणों को जब्त एवं क्षतिग्रस्त किया गया. बताया जाता है कि चौपारण रेंजर संटू शर्मा को लगातार मिल रही सूचनाओं के आधार पर इस कार्रवाई की रणनीति तैयार की गई थी. उनके नेतृत्व में वनकर्मियों और पुलिस की संयुक्त टीम ने घंटों जंगल में अभियान चलाकर अवैध कारोबारियों के नेटवर्क को भारी नुकसान पहुंचाया. कार्रवाई की भनक लगते ही शराब माफिया मौके से फरार हो गए.

Read Also: हजारीबाग : चेन स्नेचिंग के दो संदिग्धों को पुलिस ने खदेड़ा, जनता से सहयोग की अपील

कार्रवाई की भनक लगते ही फरार हुए माफिया

अभियान में चौपारण वन प्रक्षेत्र के अलावा सदर एवं बरही वन प्रक्षेत्र के वनकर्मियों तथा चौपारण थाना पुलिस ने सक्रिय भूमिका निभाई. अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जंगलों में अवैध शराब निर्माण, लकड़ी कटाई और तस्करी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

स्थानीय लोगों ने की कार्रवाई की सराहना

रेंजर संटू शर्मा ने कहा कि वन क्षेत्र में कानून का राज स्थापित करने के लिए विभाग पूरी तरह प्रतिबद्ध है. अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा. आने वाले दिनों में भी ऐसे विशेष अभियान लगातार चलाए जाएंगे. वन विभाग की इस बड़ी कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय शराब एवं लकड़ी माफियाओं में हड़कंप मच गया है. स्थानीय लोगों ने भी जंगलों को अवैध गतिविधियों से मुक्त कराने की दिशा में वन विभाग की पहल की सराहना की है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *