झारखंड पुलिस का आंतरिक सुरक्षा व तकनीकी तंत्र होगा मजबूत, स्पेशल ब्रांच का आदेश – राज्य के सभी डीएसपी और थाना प्रभारी को दी जायेगी ट्रेनिंग

Ranchi : झारखंड पुलिस के आंतरिक सुरक्षा और तकनीकी तंत्र को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है....

Ranchi :  झारखंड पुलिस के आंतरिक सुरक्षा और तकनीकी तंत्र को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है. इसको लेकर झारखंड के सभी डीएसपी और थाना प्रभारियों को ट्रेनिंग दी जायेगी. इस संबंध में स्पेशल ब्रांच के द्वारा आदेश जारी किया गया हैं. गृह मंत्रालय के निर्देशों के बाद झारखंड पुलिस की विशेष शाखा ने राष्ट्रीय खुफिया ग्रिड ( NATGRID IT Solution ) परियोजना के अंतर्गत गांडीव और सुदर्शन एप्लीकेशन के उपयोग के लिए ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम की घोषणा की है. यह प्रशिक्षण वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दी जायेगी.

सभी थानों को NATGRID से जोड़ने की कवायद

आदेश के अनुसार, इस विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य झारखंड के प्रत्येक डीएसपी कार्यालय और सभी पुलिस थानों को सीधे छ।ज्ळत्प्क् नेटवर्क से जोड़ना है. इसके कार्य के लिए ज़मीनी स्तर के अधिकारियों का कुशल होना अनिवार्य है. जिसके लिए विशेष शाखा प्रशिक्षण आयोजित कर रही है.

10 से 15 जून तक चलेगा जिलावार प्रशिक्षण कार्यक्रम

यह महत्वपूर्ण तकनीकी प्रशिक्षण 10 जून से 15 जून के बीच चार अलग अलग चरणों में आयोजित की जायेगी. सभी सत्र निर्धारित तारीख को सुबह 11ः30 बजे से ऑनलाइन संचालित होंगे.

  • 10 जून : रामगढ़, बोकारो, धनबाद, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह
  •  11 जून : सिमडेगा, रांची, खूंटी, लोहरदगा, गुमला
  •  12 जून : धनबाद, पाकुड़, गोड्डा, साहेबगंज, देवघर, दुमका, रेल धनबाद
  • 12 जून : सरायकेला चाईबासा, जमशेदपुर, पलामू, लातेहार, गढ़वा

 

ALSO READ : दिल्ली के होटल में भीषण आग: टाटा कंपनी में इंटरव्यू देने गई बोकारो की बेटी सुरभि की दर्दनाक मौत

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *