राज्य के मुख्य सचिव को झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने लिखा पत्र, भत्तों के पुनरीक्षण के लिए लगाई गुहार 

Ranchi: राज्य के मुख्य सचिव को झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने पत्र लिखा है. राज्य के पुलिस अधिकारियों और कर्मियों के विभिन्न भत्तों...

Ranchi: राज्य के मुख्य सचिव को झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने पत्र लिखा है. राज्य के पुलिस अधिकारियों और कर्मियों के विभिन्न भत्तों के पुनरीक्षण (रिवीजन) की मांग को लेकर झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने मुख्य सचिव को पत्र लिखा है. एसोसिएशन का कहना है कि सातवां वेतनमान लागू होने के बाद भी भत्तों का पुनरीक्षण नहीं होने से पुलिसकर्मी वित्तीय लाभ से वंचित हैं.

उच्च स्तरीय समिति कर रही मामले की समीक्षा

पुलिस मुख्यालय और गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग के आदेशों के आलोक में इस मामले की समीक्षा की जा रही है. भत्तों के पुनरीक्षण और गृह रक्षा वाहिनी के कर्मियों को एक माह के समतुल्य मानदेय भुगतान के प्रस्तावों पर अनुशंसा के लिए राजस्व परिषद के अध्यक्ष की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया है. झारखंड पुलिस एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष राहुल कुमार मुर्मू और महामंत्री संजीव कुमार ने कहा कि इस मांग के पूरा होने से पूरे पुलिस परिवार को मजबूती मिलेगा.

Read Also: JCECEB : B.Ed-M.Ed संयुक्त प्रवेश परीक्षा की आंसर शीट जारी, 8 जून तक दर्ज कराएं आपत्ति 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *