पलामू : गहरे पानी में डूबे युवक का शव 25 घंटे बाद बरामद

Ranchi : सोहया पहाड़ स्थित माइंस के गहरे गड्ढे में जमे पानी में बुधवार को डूबे युवक का शव गुरुवार को बरामद...

Ranchi : सोहया पहाड़ स्थित माइंस के गहरे गड्ढे में जमे पानी में बुधवार को डूबे युवक का शव गुरुवार को बरामद कर लिया गया. शव 25 घंटे बाद बरामद किया. घटना हुसैनाबाद थाना क्षेत्र का है. बुधवार हुई इस घटना के बाद शव को गड्ढे से नहीं निकाला गया था. जिससे आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया था. बाद में प्रशासनिक पहल पर एनडीआरएफ की टीम बुलाने के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम हटा लिया. गुरुवार सुबह बिहार के पटना से एनडीआरएफ की टीम हुसैनाबाद के लिए पहुंची. लेकिन घटना स्थल से करीब तीन किलोमीटर दूर रहने के दौरान ही युवक का शव पानी के ऊपर आकर तैरने लगा.

सूचना मिलते ही पहुंचे अधिकारी

सूचना मिलते ही सुबह से मौके पर कैंप कर रहे अंचल अधिकारी पंकज कुमार और थाना प्रभारी चंदन कुमार माइंस क़े गड्ढे क़े पास पहुंचे और शव को अपने कब्जे में ले लिया. इसके साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया. प्रशासन आगे की कार्रवाई में जुट गयी है.

 

ALSO READ : मानसून की दस्तक के बीच झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, कहीं गर्मी तो कहीं आंधी-बारिश का अलर्ट

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *