मई में धनबाद रेल मंडल की रिकॉर्ड कमाई, कोडरमा में 5,534 बेटिकट यात्री पकड़े गए

Koderma: धनबाद रेल मंडल ने मई 2026 में टिकट चेकिंग अभियान के दौरान 3 करोड़ 22 लाख 30 हजार रुपये का रिकॉर्ड...

Koderma: धनबाद रेल मंडल ने मई 2026 में टिकट चेकिंग अभियान के दौरान 3 करोड़ 22 लाख 30 हजार रुपये का रिकॉर्ड राजस्व अर्जित कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है. इससे पहले मई 2024 में मंडल ने टिकट चेकिंग से 3.15 करोड़ रुपये की सर्वाधिक कमाई की थी. टिकट चेकिंग अभियान के दौरान उचित टिकट के बिना यात्रा करने वाले तथा निर्धारित सीमा से अधिक बिना बुक लगेज लेकर चलने वाले यात्रियों से जुर्माना वसूला गया. मई 2025 में धनबाद रेल मंडल को टिकट चेकिंग से 2 करोड़ 11 लाख 79 हजार रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ था. इस वर्ष मई माह में राजस्व में 52 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है.

कोडरमा में वसूला गया 38.79 लाख रुपये जुर्माना

इधर, कोडरमा जंक्शन पर चलाए गए अभियान में 5,534 बेटिकट यात्री पकड़े गए. इनसे 38 लाख 79 हजार 170 रुपये का जुर्माना वसूला गया. यह जानकारी कोडरमा के सीटीआई शमीम अहमद ने दी. उन्होंने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा.

ALSO READ: सियासी हलचल तेज : राज्यसभा की एक सीट पर कांग्रेस का दावा, झारखंडी चेहरे पर ही दांव, के राजू बोले – CM हेमंत के स्टैंड का कर रहे इंतजार

कोडरमा के तीन टीटीआई राजस्व वसूली में टॉप-4 में शामिल

टिकट चेकिंग में कीर्तिमान स्थापित करने में पांच टिकट चेकिंग कर्मियों का विशेष योगदान रहा. सूची में पहले स्थान पर धनबाद के टीटीआई नवीन कुमार रहे. वहीं टीटीआई कोडरमा विपिन बिहारी लाल दूसरे, टीटीआई कोडरमा अविनाश कुमार तीसरे तथा टीटीआई कोडरमा मुकेश कुमार चौथे स्थान पर रहे. धनबाद रेल मंडल के सीनियर डीसीएम मनीष सौरभ ने सभी टिकट चेकिंग कर्मियों की सराहना करते हुए पूरी टीम को बधाई दी.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *