Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

सियासी हलचल तेज : राज्यसभा की एक सीट पर कांग्रेस का दावा, झारखंडी चेहरे पर ही दांव, के राजू बोले – CM हेमंत के स्टैंड का कर रहे इंतजार

Ranchi : झारखंड में राज्यसभा चुनाव की तारीख नजदीक आते ही सत्ताधारी गठबंधन के भीतर शह और मात का खेल शुरू हो...

Ranchi :  झारखंड में राज्यसभा चुनाव की तारीख नजदीक आते ही सत्ताधारी गठबंधन के भीतर शह और मात का खेल शुरू हो गया है. कांग्रेस ने झारखंड मुक्ति मोर्चा पर एक सीट के लिए दबाव बढ़ा दिया है. कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी के. राजू ने कहा है कि हम मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के अंतिम स्टैंड का इंतजार कर रहे हैं. हमें पूरी उम्मीद है कि कांग्रेस को गठबंधन के तहत एक सीट जरूर मिलेगी. केंद्रीय नेतृत्व इस सिलसिले में राष्ट्रीय जनता दल के शीर्ष नेताओं से भी निरंतर संपर्क में है.

वेट एंड वॉच की रणनीति पर कांग्रेस

कांग्रेस फिलहाल वेट एंड वॉच की नीति अपना रही है. कांग्रेस प्रभारी के राजू ने कहा कि दो दिन पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बीच हुई.  गुरूवार देर शाम एक बार फिर मुख्यमंत्री की कांग्रेस आलाकमान से बातचीत होने की प्रबल संभावना है.

बाहरी उम्मीदवार नहीं

झारखंड की राजनीति में अक्सर बाहरी बनाम स्थानीय का मुद्दा गरमाता रहा है. इस बार कांग्रेस ने पहले ही साफ कर दिया है कि वह किसी भी बाहरी चेहरे को थोपकर जोखिम नहीं लेना चाहती. के. राजू ने आश्वस्त किया कि उम्मीदवार सिर्फ और सिर्फ झारखंड का ही मूल निवासी होगा. बाहर से किसी को लाने का कोई विचार नहीं है. वहीं सियासी गलियारों में चर्चा यह है कि अब सारा दारोमदार गुरूवार शाम होने वाली हाई-प्रोफाइल बातचीत पर है. जिसके बाद ही झारखंड की इस सियासी हलचल का अंतिम रुख तय होने की संभावना है.

 

ALSO READ : मानसून की दस्तक के बीच झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, कहीं गर्मी तो कहीं आंधी-बारिश का अलर्ट

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *