जमीन विवाद में चालक की हत्या के बाद भड़का आक्रोश, आरोपी के घर में आगजनी, गांव में भारी पुलिस बल तैनात

Koderma: कोडरमा थाना क्षेत्र के इंदरवा पंचायत अंतर्गत चितरपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई हत्या के बाद क्षेत्र में तनाव...

Koderma: कोडरमा थाना क्षेत्र के इंदरवा पंचायत अंतर्गत चितरपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई हत्या के बाद क्षेत्र में तनाव व्याप्त हो गया है. मृतक कोडरमा विधायक नीरा यादव का निजी चालक बताया जा रहा है. घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला और कथित आरोपी के घर में आग लगा दी गई. आगजनी में घर में रखा सामान जलकर राख होने की सूचना है.

पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची

घटना की सूचना मिलते ही मुख्यालय डीएसपी के नेतृत्व में पांच थानों की पुलिस, एम्बुलेंस और दमकल वाहन मौके पर पहुंचे. गांव में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है. आग बुझाने पहुंची दमकल टीम का भी कुछ लोगों ने विरोध किया. हालांकि पुलिस ने परिजनों और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास करते हुए आग पर काबू पाने की कार्रवाई शुरू कर दी.

ALSO READ : गिरिडीह: विश्व पर्यावरण सप्ताह पर ग्रामीणों ने लिया वृक्ष संरक्षण का संकल्प

शव रखकर किया गया सड़क जाम

मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों ने बुधवार सुबह कोडरमा थाना के समीप शव रखकर करीब दो घंटे तक रांची-पटना मुख्य मार्ग जाम कर दिया. प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों की गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की. बाद में पुलिस द्वारा चार लोगों को हिरासत में लेने और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद जाम हटाया गया.

विधायक ने पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप

विधायक नीरा यादव ने आरोप लगाया कि घटना से एक दिन पहले मृतक की मां को कथित जमीन माफियाओं द्वारा जिंदा जमीन में दफनाने का प्रयास किया गया था, जिसका वीडियो भी सामने आया था. उन्होंने दावा किया कि इसकी सूचना पुलिस को दी गई थी, लेकिन समय रहते कार्रवाई नहीं की गई. विधायक के अनुसार, उसी विवाद के क्रम में उनके चालक पर हमला हुआ, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और क्षेत्र की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है.

ALSO RAED : परसाबाद स्टेशन के पास कोसी सुपर एक्सप्रेस में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *