मरकच्चो का अम्रपाली आम बाजार में छाया, 32.85 क्विंटल की पहली बड़ी खेप कंपनी को भेजी गई

Koderma: मरकच्चो प्रखंड में मनरेगा के तहत संचालित बिरसा हरित ग्राम योजना किसानों और महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण का प्रभावी माध्यम बन...

Koderma: मरकच्चो प्रखंड में मनरेगा के तहत संचालित बिरसा हरित ग्राम योजना किसानों और महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण का प्रभावी माध्यम बन रही है. योजना के तहत विकसित आम बागवानी अब बड़े बाजारों तक पहुंचने लगी है. इस वर्ष मरकच्चो के अम्रपाली आम को बेहतर बाजार मिला है, जिससे किसानों में उत्साह देखा जा रहा है.

बागवानी से बढ़ी किसानों की आय

ग्राम पंचायत पूरनानगर के लाभुक त्रिलोकी सिंह ने लगभग 2 एकड़ भूमि और मरकच्चो उत्तरी के लाभुक माहेश्वरी प्रसाद वर्मा ने लगभग 4 एकड़ भूमि में आम की बागवानी विकसित की है. इस वर्ष दोनों बागानों में अम्रपाली आम का अच्छा उत्पादन हुआ, जिसकी बाजार में अच्छी मांग रही.

ALSO READ : विश्व पर्यावरण दिवस पर जामताड़ा पुलिस केंद्र में हुआ वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

प्रशासन और संस्थाओं की पहल से मिला बाजार

किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन ने विशेष पहल की. इस प्रयास में मनरेगा, झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) और किसान उत्पादक कंपनी की महत्वपूर्ण भूमिका रही. किसानों को संगठित कर खरीदारों से जोड़ने, उत्पादों का उचित मूल्य दिलाने तथा आम की गुणवत्ता और पैकेजिंग को बढ़ावा देने का कार्य किया गया.

32.85 क्विंटल आम की पहली बड़ी खेप रवाना

लाभुकों ने बताया कि बिरसा हरित ग्राम योजना से जुड़ने के बाद उनकी आय में लगातार वृद्धि हुई है और फलदार बागवानी अब स्थायी आय का स्रोत बन रही है. प्रखंड प्रशासन ने कहा कि भविष्य में अधिक किसानों और महिला समूहों को बागवानी एवं विपणन गतिविधियों से जोड़ा जाएगा. गुरुवार को मरकच्चो उत्तरी से 13.52 क्विंटल और पूरनानगर से 19.33 क्विंटल, कुल 32.85 क्विंटल अम्रपाली आम की पहली बड़ी खेप Morivra कंपनी को भेजी गई.

ALSO READ : हजारीबाग: हुटपा के पास युवक का शव बरामद, परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताकर अमृत नगर चौक पर किया चक्का जाम

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *