खूंटी: जिले के कर्रा थाना क्षेत्र के तिमड़ा गांव में शुक्रवार की रात करीब आठ बजे हथियार बंद दो अज्ञात अपराधियों ने पिता-पुत्र को गोली मार दिया. जिसमें पिता सुकरा महतो (55 वर्ष) की मौत हो गयी. वहीं उनके बेटा अर्जुन महतो (19 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गया. सुकरा महतो के बड़े बेटे नारायण महतो ने बताया कि परिवार के सभी लोग रात में अपने घर के किराना दुकान पर बैठे हुए थे. तभी दो हथियार बंद अज्ञात अपराधी दुकान पहुंचे. उन्होंने सुकरा महतो के सबसे छोटा बेटा अर्जुन महतो पर गोली चलाया. जिससे वह बचने का प्रयास किया. जिससे अर्जुन महतो के दाहिने बांह में गोली लगी. जिसके बाद बाद अपराधियों ने कुर्सी पर बैठे अर्जुन महतो के पिता सुकरा महतो को सीने में गोली मार दिया. घटना से पुरे घर में अफ़रा-तफ़री का माहौल बन गया. जिसका फायदा उठाकर दोनों अपराधी फरार हो गये. घटना के तुरंत बाद परिजनों और ग्रामीणों के सहयोग से अर्जुन महतो और पिता सुकरा महतो को कर्रा सीएचसी लाया गया. जहां चिकित्सकों ने सुकरा महतो को मृत घोषित कर दिया. वहीं अर्जून महतो को गंभीर स्थिति में रिम्स रेफर किया गया. सुकरा महतो के बड़े बेटे नारायण महतो ने बताया कि सुकरा महतो का परिवार 2013 से अपने ससुराल तिमड़ा रह रहा था. सुकरा महतो के ससुर ने अपनी जमीन अपने बेटी दामाद लिख दिया था. जिससे गोतिया से जमीन विवाद का मामला चल रहा है. आशंका व्यक्त की जा रही है कि जमीन विवाद को लेकर ही उनकी हत्या की गयी है. परिजनों ने कहा कि अपराधी पूरे परिवार को मारने का प्रयास कर रहे थे लेकिन वे इधर-उधर भागकर खुद को बचाया. घटना को लेकर पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है. घटना की सूचना मिलते ही तोरपा एसडीपीओ ख्रिस्टोफर केरकेट्टा, तोरपा इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.
खूंटी: कर्रा में आपसी रंजिश में गोलीबारी में पिता की मौत, बेटा गंभीर रूप से घायल
खूंटी: जिले के कर्रा थाना क्षेत्र के तिमड़ा गांव में शुक्रवार की रात करीब आठ बजे हथियार बंद दो अज्ञात अपराधियों ने...
सम्बंधित ख़बरें
